Nivedita

सीएम मोहन यादव ने टीकमगढ़ जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों से जाना हाल

सीएम मोहन यादव ने टीकमगढ़ जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों से जाना हाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के डॉ. राजेंद्र प्रसाद जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी, लैब, ट्रॉमा सेंटर और एनआरसी केंद्र की व्यवस्थाएं देखीं। मुख्यमंत्री ने सर्पदंश और सड़क हादसे के मरीजों से मुलाकात की तथा एनआरसी में भर्ती 19 कुपोषित बच्चों को सेहत की टोकरी वितरित की।

गौवंश हत्या के आरोपों पर विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

गौवंश हत्या के आरोपों पर विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

गुना में गौवंश से जुड़े कथित मामलों को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने उमरिया रोड और सकतपुर से जुड़े मामलों में जांच तेज कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।

छिंदवाड़ा में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य केंद्र और राशन दुकान की व्यवस्थाएं परखी

छिंदवाड़ा में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य केंद्र और राशन दुकान की व्यवस्थाएं परखी

छिंदवाड़ा कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने चांद क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर उप-स्वास्थ्य केंद्र और शासकीय राशन दुकान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, दवाओं की उपलब्धता और पात्र हितग्राहियों को समय पर राशन देने के निर्देश दिए।

भोपाल में ‘आरंभ’ समारोह: CM मोहन यादव ने नए प्रशिक्षुओं को दिया AI और स्किल का मंत्र

भोपाल में ‘आरंभ’ समारोह: CM मोहन यादव ने नए प्रशिक्षुओं को दिया AI और स्किल का मंत्र

भोपाल के संत रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क में नवप्रवेशित प्रशिक्षुओं के लिए ‘आरंभ’ समारोह आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मल्टीपरपज हॉल का लोकार्पण किया और युवाओं से AI, नई तकनीक और नवाचार में दक्षता हासिल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में तीन कंपनियों के साथ MoU भी हुआ।

सासाराम में BSc नर्सिंग छात्रों का हंगामा, बड़ी संख्या में फेल होने पर उठे सवाल

सासाराम में BSc नर्सिंग छात्रों का हंगामा, बड़ी संख्या में फेल होने पर उठे सवाल

सासाराम के शेरशाह मेडिकल रिसर्च एंड ट्रेनिंग संस्थान में बीएससी नर्सिंग के छात्रों ने आंतरिक परीक्षा में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के फेल होने के बाद विरोध किया। छात्रों ने शिक्षकों की उपलब्धता और नियमित कक्षाएं नहीं होने का आरोप लगाते हुए उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच की मांग की। हंगामे के बाद संस्थान प्रबंधन ने पुलिस को बुलाया।

Vande Mataram Controversy: शर्मिला टैगोर के बयान पर कंगना रनौत की प्रतिक्रिया, बोलीं- ‘हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं’

Vande Mataram Controversy: शर्मिला टैगोर के बयान पर कंगना रनौत की प्रतिक्रिया, बोलीं- ‘हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं’

‘वंदे मातरम्’ के छंदों को लेकर चल रही बहस में कंगना रनौत ने शर्मिला टैगोर की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने गीत को साहित्यिक और स्वतंत्रता आंदोलन की भावना से जोड़ते हुए इसे केवल धार्मिक नजरिए से देखने पर सवाल उठाया और लोगों से धार्मिक विभाजन से ऊपर उठने की अपील की।

शेखपुरा में DM की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध गुमटी से सरकारी दस्तावेज और नकदी बरामद

शेखपुरा में DM की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध गुमटी से सरकारी दस्तावेज और नकदी बरामद

शेखपुरा सदर प्रखंड कार्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी शेखर आनंद ने कार्यालय के पास स्थित एक संदिग्ध गुमटी की तलाशी कराई। यहां से जमीन और राजस्व से जुड़े सरकारी दस्तावेज, रसीदें और नकदी मिलने की जानकारी सामने आई। प्रशासन ने गुमटी को सील कर मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। सरकारी दस्तावेज निजी स्थान तक कैसे पहुंचे और इसमें किसी बिचौलिए या कर्मचारी की भूमिका है

जहानाबाद में दो दिन बाद स्वास्थ्य विभाग के सुरक्षा गार्डों की हड़ताल खत्म, मांगों पर बनी सहमति

जहानाबाद में दो दिन बाद स्वास्थ्य विभाग के सुरक्षा गार्डों की हड़ताल खत्म, मांगों पर बनी सहमति

जहानाबाद में सरकारी अस्पतालों के सुरक्षा गार्डों की दो दिन से चल रही हड़ताल वार्ता के बाद समाप्त हो गई। वेतन में बढ़ोतरी, पीएफ में नियमित राशि जमा करने और दो माह के बकाया वेतन के भुगतान को लेकर नई एजेंसी ने आश्वासन दिया है। कर्मचारियों ने मांगें पूरी करने के लिए पांच दिन का समय दिया है और इसके बाद अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था सामान्य हो गई।

पन्ना में संत रविदास जयंती वर्ष पर सामाजिक समरसता अभियान, 19 मंडलों को सौंपे गए कलश

पन्ना में संत रविदास जयंती वर्ष पर सामाजिक समरसता अभियान, 19 मंडलों को सौंपे गए कलश

पन्ना जिले में संत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर भाजपा ने सामाजिक समरसता संकल्प अभियान के तहत 19 मंडलों को कलश सौंपे। विधायक राजेश वर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से संत रविदास के समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

पन्ना में सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई राजीव गांधी की जयंती, कांग्रेसजनों ने किया वृक्षारोपण

पन्ना में सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई राजीव गांधी की जयंती, कांग्रेसजनों ने किया वृक्षारोपण

पन्ना जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। कांग्रेसजनों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ देश की एकता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस दौरान कार्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया।

पीथमपुर को मिली बड़ी औद्योगिक सौगात, ₹850 करोड़ के निवेश से शुरू हुईं नई इकाइयां

पीथमपुर को मिली बड़ी औद्योगिक सौगात, ₹850 करोड़ के निवेश से शुरू हुईं नई इकाइयां

पीथमपुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कॉर्सिस इंडस्ट्रीज एवं वोल्टर्स टेक्नोलॉजी की नई औद्योगिक इकाइयों का शुभारंभ किया। करीब ₹850 करोड़ के निवेश वाली इन परियोजनाओं से 30 हजार से अधिक रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद है। परियोजनाएं हाईटेक मैन्युफैक्चरिंग, लिथियम बैटरी और स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी हैं।

भोजपुर के नए डीएम मनेश कुमार मीणा ने संभाला पदभार, विकास कार्यों को गति देना प्राथमिकता

भोजपुर के नए डीएम मनेश कुमार मीणा ने संभाला पदभार, विकास कार्यों को गति देना प्राथमिकता

भोजपुर के नए जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने पदभार ग्रहण करते हुए जिले के विकास कार्यों को गति देने और सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने विकास के लिए प्रशासन और आम जनता के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।

गोगा महाराज की छड़ी पहुंची खाटू श्याम मंदिर, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

गोगा महाराज की छड़ी पहुंची खाटू श्याम मंदिर, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

बुरहानपुर में गोगा महाराज की पवित्र छड़ी खाटू श्याम बाबा मंदिर पहुंची, जहां मंदिर ट्रस्ट ने वाल्मीकि समाज के श्रद्धालुओं का स्वागत किया। भजन संध्या, पूजा-अर्चना और भंडारे के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा।

ग्वालियर में महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं ‘शक्ति दीदी’, 4 और महिलाओं को मिला रोजगार

ग्वालियर में महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं ‘शक्ति दीदी’, 4 और महिलाओं को मिला रोजगार

ग्वालियर में ‘शक्ति दीदी’ पहल के तहत चार और जरूरतमंद महिलाओं को पेट्रोल पंप पर फ्यूल डिलीवरी वर्कर की जिम्मेदारी दी गई। इसके साथ जिले में इस पहल से जुड़ी महिलाओं की संख्या 127 हो गई है। योजना का उद्देश्य महिलाओं को रोजगार, सम्मान और आर्थिक आत्मनिर्भरता उपलब्ध कराना है।

संत रविदास जयंती पर नरेला में निकली कलश वंदन यात्रा, मंत्री विश्वास सारंग हुए शामिल

संत रविदास जयंती पर नरेला में निकली कलश वंदन यात्रा, मंत्री विश्वास सारंग हुए शामिल

भोपाल की नरेला विधानसभा में संत रविदास महाराज की 650वीं जन्म जयंती पर कलश वंदन यात्रा निकाली गई। अन्ना नगर स्थित संत रविदास मंदिर से मंत्री विश्वास सारंग ने यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा के जरिए सामाजिक एकता, समरसता और संत रविदास के विचारों का संदेश दिया जा रहा है।