1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. ग्वालियर में महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं ‘शक्ति दीदी’, 4 और महिलाओं को मिला रोजगार

ग्वालियर में महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं ‘शक्ति दीदी’, 4 और महिलाओं को मिला रोजगार

ग्वालियर में ‘शक्ति दीदी’ पहल के तहत चार और जरूरतमंद महिलाओं को पेट्रोल पंप पर फ्यूल डिलीवरी वर्कर की जिम्मेदारी दी गई। इसके साथ जिले में इस पहल से जुड़ी महिलाओं की संख्या 127 हो गई है। योजना का उद्देश्य महिलाओं को रोजगार, सम्मान और आर्थिक आत्मनिर्भरता उपलब्ध कराना है।

By: Nivedita 
Updated:
ग्वालियर में महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं ‘शक्ति दीदी’, 4 और महिलाओं को मिला रोजगार

ग्वालियर, 20 अगस्त 2026।  आर्थिक रूप से जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ग्वालियर जिले में चल रही ‘शक्ति दीदी’ पहल लगातार आगे बढ़ रही है। इस अभियान के तहत गुरुवार को चार और महिलाओं को पेट्रोल पंप पर फ्यूल डिलीवरी वर्कर की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ जिले में ‘शक्ति दीदी’ के रूप में काम करने वाली महिलाओं की संख्या 127 हो गई है।

पेट्रोल पंप पर संभालेंगी जिम्मेदारी

हुरावली स्थित एचपीसीएल सर्विस सेंटर पर कलेक्टर रुचिका चौहान ने मंजू, काजल और पूनम को फूलमाला और जैकेट पहनाकर नई जिम्मेदारी सौंपी। वहीं कलेक्ट्रेट के पीछे जिला पंचायत रोड स्थित वैश्य एंड मुखर्जी पेट्रोल पंप पर अपर जिला दंडाधिकारी सी.बी. प्रसाद की मौजूदगी में सीमा सोलंकी को ‘शक्ति दीदी’ के रूप में नियुक्त किया गया।

रोजगार के साथ बढ़ा आत्मविश्वास

इस पहल से जुड़ी महिलाओं का कहना है कि उन्हें रोजगार के साथ समाज में सम्मान और आत्मविश्वास भी मिला है। पेट्रोल पंप पर काम कर ये महिलाएं अपने परिवार की आर्थिक जरूरतों में योगदान दे रही हैं और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

‘शक्ति दीदी’ नवाचार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान की पहल के तौर पर आगे बढ़ाया जा रहा है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर देना है।

127 महिलाएं बनीं ‘शक्ति दीदी’

चार नई महिलाओं के जुड़ने के बाद अब ग्वालियर जिले में कुल 127 महिलाएं इस पहल के तहत फ्यूल डिलीवरी वर्कर के रूप में कार्य कर रही हैं। यह नवाचार उन महिलाओं के लिए रोजगार का विकल्प बन रहा है, जो आर्थिक या सामाजिक परिस्थितियों के कारण अब तक कामकाजी क्षेत्र से दूर थीं।

आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम

‘शक्ति दीदी’ अभियान के जरिए महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ावा मिल रहा है। पेट्रोल पंप पर जिम्मेदारी संभाल रही ये महिलाएं अपने परिवार की जरूरतों में सहयोग देने के साथ समाज में महिला आत्मनिर्भरता का संदेश भी दे रही हैं।

 

रिपोर्ट – अरविंद सिंह पवैया 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...