Nivedita

बुरहानपुर केस: जिस बेटी की हत्या मान बैठी पुलिस, वह जिंदा लौट आई

बुरहानपुर केस: जिस बेटी की हत्या मान बैठी पुलिस, वह जिंदा लौट आई

बुरहानपुर जिले की एक युवती को मृत मानकर महाराष्ट्र पुलिस ने उसके पिता और भाई को हत्या के आरोप में जेल भेज दिया था। मामला तब पलट गया जब युवती जिंदा सामने आ गई और उसने अपने परिजनों को निर्दोष बताया। बिना पुख्ता पहचान और डीएनए जांच के कार्रवाई करने पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अब मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई

राजधानी में अकीदत और भाईचारे के साथ मनाई गई ईद-उल-अजहा

राजधानी में अकीदत और भाईचारे के साथ मनाई गई ईद-उल-अजहा

राजधानी में ईद-उल-अजहा का पर्व अकीदत और भाईचारे के साथ मनाया गया। ईदगाह समेत शहर की विभिन्न मस्जिदों में हजारों लोगों ने नमाज अदा कर देश में अमन-शांति और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी और जरूरतमंदों के बीच सदका व खैरात बांटी। पर्व को लेकर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर

भोपाल के बड़े तालाब पर मंडराता संकट, ‘जल समागम’ में उठी चिंता

भोपाल के बड़े तालाब पर मंडराता संकट, ‘जल समागम’ में उठी चिंता

भोपाल के भारत भवन में आयोजित ‘जल समागम’ के दौरान बड़े तालाब (भोजताल) को लेकर चिंता जताई गई। समाजसेवी सुरेश साहू ने कहा कि अतिक्रमण और प्रदूषण के कारण तालाब खतरे में है। स्थानीय लोगों के अनुसार आसपास की कॉलोनियों का गंदा पानी सीधे तालाब में मिल रहा है। लोगों ने तालाब का दोबारा सीमांकन और सीवेज रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

भोपाल में ‘जल समागम’ के दौरान राजेन्द्र सिंह का प्रेरणादायक संदेश

भोपाल में ‘जल समागम’ के दौरान राजेन्द्र सिंह का प्रेरणादायक संदेश

भोपाल स्थित भारत भवन में आयोजित सात दिवसीय ‘जल समागम’ के दौरान जल संरक्षण पर विशेष चर्चा हुई। इस अवसर पर ‘वॉटरमैन ऑफ इंडिया’ राजेन्द्र सिंह ने बढ़ते जल संकट को लेकर चिंता जताई और अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि जनभागीदारी के जरिए उन्होंने 23 सूखी नदियों को पुनर्जीवित किया है। उनका कहना है कि यदि सरकार, समाज और लोग मिलकर प्रयास करें तो जल संकट को काफी

मंडला में ईद-उल-अजहा की नमाज, अमन-शांति और भाईचारे की दुआएं

मंडला में ईद-उल-अजहा की नमाज, अमन-शांति और भाईचारे की दुआएं

मंडला जिले में ईद-उल-अजहा का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। ईदगाहों में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा कर देश में अमन-शांति और भाईचारे की दुआएं मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा।

बुधनी के बरखेड़ी नर्मदा घाट पर बड़ा हादसा, डूबने से युवक की मौत

बुधनी के बरखेड़ी नर्मदा घाट पर बड़ा हादसा, डूबने से युवक की मौत

सीहोर जिले के बुधनी के बरखेड़ी नर्मदा घाट पर स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जिसमें भोपाल से आए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि साथी को बचाने के प्रयास में अन्य युवक भी तेज बहाव में फंस गए, जिन्हें स्थानीय नाव चालक ने साहस दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शव बरामद किया। प्रशासन ने

विदिशा में ईद-उल-अजहा पर ईदगाह में उमड़ी भीड़, अमन-चैन की मांगी दुआ

विदिशा में ईद-उल-अजहा पर ईदगाह में उमड़ी भीड़, अमन-चैन की मांगी दुआ

विदिशा में ईद-उल-अजहा का पर्व आस्था और भाईचारे के साथ मनाया गया, जिसमें ईदगाहों पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग नमाज़ के लिए एकत्रित हुए। मुख्य आयोजन विवेकानंद चौराहा स्थित ईदगाह मैदान में हुआ, जहां सामूहिक नमाज़ अदा कर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी गई। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई

पन्ना में तेंदूपत्ता तोड़ने गई मां-बेटी पर भालुओं का हमला, जान पर खेलकर बचाई जान

पन्ना में तेंदूपत्ता तोड़ने गई मां-बेटी पर भालुओं का हमला, जान पर खेलकर बचाई जान

पन्ना जिले के उत्तर वन मंडल क्षेत्र में तेंदूपत्ता तोड़ने गई मां-बेटी पर तीन भालुओं ने हमला कर दिया। इस दौरान बेटी ईसा राय और साथ मौजूद महिला पूर्णिमा ने साहस दिखाते हुए भालुओं का मुकाबला किया, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। हमले में मां-बेटी घायल हो गईं, लेकिन समय पर 108 एंबुलेंस न मिलने के कारण परिजन उन्हें निजी ऑटो से अस्पताल ले गए। घटना को लेकर क्षेत्र में

तीन माह से वेतन न मिलने से परेशान एमटीडब्लू स्वास्थ्य कर्मचारी, बीएमओ तामिया को सौंपा ज्ञापन

तीन माह से वेतन न मिलने से परेशान एमटीडब्लू स्वास्थ्य कर्मचारी, बीएमओ तामिया को सौंपा ज्ञापन

छिंदवाड़ा जिले के तामिया क्षेत्र में एमटीडब्लू (MTW) आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारियों ने तीन माह से वेतन न मिलने के कारण आर्थिक संकट की शिकायत की है। कर्मचारियों का कहना है कि मार्च, अप्रैल और मई का वेतन अब तक जारी नहीं हुआ है, जबकि वे लगातार स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं। इस संबंध में कर्मचारियों ने बीएमओ भुवनेश्वर कुमार को ज्ञापन सौंपकर जल्द भुगतान की मांग की है।

43 डिग्री गर्मी में अग्निकुंड के बीच बाबा की अनोखी तपस्या

43 डिग्री गर्मी में अग्निकुंड के बीच बाबा की अनोखी तपस्या

छिंदवाड़ा जिले के ग्राम रोहना कला स्थित दादा धूनी वाले मंदिर में टीकाराम बाबा भीषण गर्मी और नौतपा के बीच अग्निकुंड के बीच बैठकर साधना कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे पिछले करीब 15 वर्षों से हर वर्ष जनकल्याण की भावना से यह तपस्या करते आ रहे हैं। प्रतिदिन दोपहर 11 बजे से 3 बजे तक चलने वाली इस साधना को देखने के लिए बड़ी संख्या में

जैन सकल समाज ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, आर्यिका माताजी दुर्घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग

जैन सकल समाज ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, आर्यिका माताजी दुर्घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग

छिंदवाड़ा में जैन सकल समाज ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा और विहाररत आर्यिका माताजी के साथ हुई दुर्घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। समाज ने मामले की SIT या न्यायिक जांच, CCTV और डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही विहाररत साधु-संतों की सुरक्षा के लिए विशेष “संत सुरक्षा प्रोटोकॉल” लागू करने की भी

मोहखेड़ में रेत माफियाओं की दबंगई, नायब तहसीलदार से अभद्रता कर डम्पर लेकर फरार

मोहखेड़ में रेत माफियाओं की दबंगई, नायब तहसीलदार से अभद्रता कर डम्पर लेकर फरार

छिंदवाड़ा के मोहखेड़ क्षेत्र में रेत माफियाओं की दबंगई का मामला सामने आया है, जहां अवैध रेत परिवहन रोकने पहुंचे नायब तहसीलदार से आरोपियों ने गाली-गलौज कर उनका और उनके ड्राइवर का मोबाइल छीन लिया। इसके बाद रेत से भरा डम्पर लेकर आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की शिकायत उमरानाला चौकी में दर्ज कराई गई है और पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

शाजापुर में सूने मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

शाजापुर में सूने मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

शाजापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में सूने मकान में हुई चोरी का पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ग्राम आलाउमरोद स्थित मकान का ताला तोड़कर चांदी के आभूषण, एलसीडी, होम थिएटर सहित अन्य सामान चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई सामान बरामद कर लिया है और एक आरोपी को रिमांड पर लेकर आगे की

दतिया में अंधे कत्ल का खुलासा, अवैध संबंधों के विवाद में महिला की हत्या

दतिया में अंधे कत्ल का खुलासा, अवैध संबंधों के विवाद में महिला की हत्या

दतिया के पंडोखर थाना क्षेत्र में नदी से मिले अज्ञात महिला के शव के मामले का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि अवैध संबंधों और शादी के दबाव के चलते आरोपी ने महिला की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और घटना में प्रयुक्त सामान भी बरामद

बड़वानी में अवैध उर्वरक परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 399 बैग जब्त

बड़वानी में अवैध उर्वरक परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 399 बैग जब्त

बड़वानी में कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध उर्वरक परिवहन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 399 बैग जब्त किए हैं। यह कार्रवाई बड़वानी–अंजड़ रोड पर नायरा पेट्रोल पंप के पास की गई, जहां ट्रक और ट्रैक्टर में उर्वरक ले जाया जा रहा था। मौके पर मौजूद तुषार गिरासे और दीपक रामूशी से पूछताछ में वैध दस्तावेज नहीं मिले। इसके बाद पूरी खेप को जब्त कर दोनों आरोपियों