विदिशा में ईद-उल-अजहा का पर्व इस बार भी आस्था, भाईचारे और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर के विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह से ही नमाज़ अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए।
मुख्य कार्यक्रम विवेकानंद चौराहा स्थित ईदगाह मैदान में आयोजित हुआ, जहां शहर काजी सैयद साजिद अली ने सामूहिक रूप से ईद-उल-अजहा की नमाज़ अदा कराई। इस दौरान देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की विशेष दुआएं मांगी गईं।
नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की शुभकामनाएं दीं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में त्योहार को लेकर खास उत्साह देखने को मिला।
त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए थे। कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। इसके अलावा बीएसएफ के जवानों सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी लगातार निगरानी रखी।
सख्त सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक सतर्कता के बीच ईद-उल-अजहा का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसने एक बार फिर शहर में भाईचारे और एकता की मिसाल पेश की।