1. हिन्दी समाचार
  2. Vidisha
  3. विदिशा में एससी-एसटी कांग्रेस का प्रदर्शन, ढोल बजाकर कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ता

विदिशा में एससी-एसटी कांग्रेस का प्रदर्शन, ढोल बजाकर कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ता

विदिशा में एससी-एसटी कांग्रेस ने ढोल बजाकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और पट्टे वापस दिलाने की मांग की। आरोप है कि एससी-एसटी वर्ग को दिए गए भूमि पट्टों पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई है।

By: Nivedita 
Updated:
विदिशा में एससी-एसटी कांग्रेस का प्रदर्शन, ढोल बजाकर कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ता

विदिशा। जिले में मंगलवार को एससी-एसटी कांग्रेस द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष **जगन्नाथ सिंह अहिरवार** और जिला प्रवक्ता **अरुण अवस्थी** के नेतृत्व में कार्यकर्ता ढोल बजाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

भूमि पट्टों पर कब्जे का लगाया आरोप

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि शमशाबाद के डगरवाड़ा सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कांग्रेस सरकार के समय एससी-एसटी वर्ग को दिए गए भूमि पट्टों पर अनाधिकृत कब्जा कर लिया गया है। साथ ही सरकार पर पट्टा आवंटन के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया गया।

हितग्राहियों को पट्टे वापस दिलाने की मांग

कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि सभी प्रभावित हितग्राहियों को उनके भूमि पट्टे वापस दिलाए जाएं और अवैध कब्जों को हटाया जाए। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर लंबे समय से अनदेखी की जा रही है, जिससे समाज में आक्रोश बढ़ रहा है।

 

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जिला अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह अहिरवार ने कहा कि सरकार को जगाने के लिए प्रतीकात्मक रूप से ढोल बजाकर प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...