1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. तीन माह से वेतन न मिलने से परेशान एमटीडब्लू स्वास्थ्य कर्मचारी, बीएमओ तामिया को सौंपा ज्ञापन

तीन माह से वेतन न मिलने से परेशान एमटीडब्लू स्वास्थ्य कर्मचारी, बीएमओ तामिया को सौंपा ज्ञापन

छिंदवाड़ा जिले के तामिया क्षेत्र में एमटीडब्लू (MTW) आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारियों ने तीन माह से वेतन न मिलने के कारण आर्थिक संकट की शिकायत की है। कर्मचारियों का कहना है कि मार्च, अप्रैल और मई का वेतन अब तक जारी नहीं हुआ है, जबकि वे लगातार स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं। इस संबंध में कर्मचारियों ने बीएमओ भुवनेश्वर कुमार को ज्ञापन सौंपकर जल्द भुगतान की मांग की है।

By: Nivedita 
Updated:
तीन माह से वेतन न मिलने से परेशान एमटीडब्लू स्वास्थ्य कर्मचारी, बीएमओ तामिया को सौंपा ज्ञापन

छिंदवाड़ा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में कार्यरत एमटीडब्लू (MTW) आउटसोर्स कर्मचारी पिछले तीन महीनों से वेतन न मिलने के कारण आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि लगातार काम करने के बावजूद मार्च, अप्रैल और मई माह का भुगतान अब तक नहीं किया गया है।

एजेंसी का एग्रीमेंट समाप्त, भुगतान अटका

कर्मचारियों के अनुसार, राज सिक्योरिटी फोर्स प्राइवेट लिमिटेड, भोपाल के माध्यम से उनकी नियुक्ति की गई थी, जिसका एग्रीमेंट 28 फरवरी 2026 को समाप्त हो चुका है। नया एग्रीमेंट न होने के कारण वेतन भुगतान की प्रक्रिया प्रभावित हो गई है।

बिना वेतन के भी जारी है सेवाएं

आर्थिक परेशानी के बावजूद कर्मचारी उप स्वास्थ्य केंद्रों में लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि कई बार अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन हर बार जल्द भुगतान का आश्वासन ही मिला।

बीएमओ को सौंपा गया ज्ञापन

वेतन भुगतान की मांग को लेकर एमटीडब्लू स्वास्थ्य कर्मचारियों ने तामिया बीएमओ भुवनेश्वर कुमार को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने जल्द से जल्द तीन माह का लंबित वेतन जारी करने की मांग की है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...