आउटसोर्स कर्मचारी

तीन माह से वेतन न मिलने से परेशान एमटीडब्लू स्वास्थ्य कर्मचारी, बीएमओ तामिया को सौंपा ज्ञापन

तीन माह से वेतन न मिलने से परेशान एमटीडब्लू स्वास्थ्य कर्मचारी, बीएमओ तामिया को सौंपा ज्ञापन

छिंदवाड़ा जिले के तामिया क्षेत्र में एमटीडब्लू (MTW) आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारियों ने तीन माह से वेतन न मिलने के कारण आर्थिक संकट की शिकायत की है। कर्मचारियों का कहना है कि मार्च, अप्रैल और मई का वेतन अब तक जारी नहीं हुआ है, जबकि वे लगातार स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं। इस संबंध में कर्मचारियों ने बीएमओ भुवनेश्वर कुमार को ज्ञापन सौंपकर जल्द भुगतान की मांग की है।

बुरहानपुर में आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन अटका, मजदूर संघ ने सौंपा ज्ञापन

बुरहानपुर में आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन अटका, मजदूर संघ ने सौंपा ज्ञापन

बुरहानपुर जिला स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को पिछले दो माह से वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारियों में आक्रोश है। भारतीय मजदूर संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर लंबित वेतन जल्द जारी करने की मांग की है। संघ ने चेतावनी दी है कि भुगतान नहीं होने पर कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं।