Amit ranjan

गुरु पूर्णिमा पर बोले पीएम मोदी, कहा- बुद्ध के मार्ग पर चलकर ही हम बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना कैसे कर सकते हैं

गुरु पूर्णिमा पर बोले पीएम मोदी, कहा- बुद्ध के मार्ग पर चलकर ही हम बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना कैसे कर सकते हैं

अषाढ़ गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी। आज पूरी दुनिया की भगवान बुद्ध में आस्था है। जहां ज्ञान है वहीं पूर्णिमा है। पीएम मोदी ने कहा कि ज्ञान संस्कार का प्रतीक है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि, "आप सभी को धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस और आषाढ़ पूर्णिमा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

Uttarakhand: देर रात आए भूकंप के झटके से दहला उत्तरकाशी, जानमाल का नुकसान नहीं, दहशत में लोग

Uttarakhand: देर रात आए भूकंप के झटके से दहला उत्तरकाशी, जानमाल का नुकसान नहीं, दहशत में लोग

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में देर रात आएं भूकंप के झटके से लोग दहशत में आ गए। हालांकि इस झटके में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, शनिवार सुबह Uttarkashi में Uttarakhand के निकट रिक्टर पैमाने पर 3.4 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए।

Tokyo Olympics: भारतीय हॉकी टीम का ओलंपिक में शानदार आगाज, रोमांचक मैच में दी न्यूजीलैंड को शिकस्त

Tokyo Olympics: भारतीय हॉकी टीम का ओलंपिक में शानदार आगाज, रोमांचक मैच में दी न्यूजीलैंड को शिकस्त

टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक में भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने शानदार जीत का आगाज किया है। आपको बता दें कि शनिवार को हुए ग्रुप ए के अहम मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 3-2 से मात दी। इस जीत के नायक हरमनप्रीत सिंह रहे, जिन्होंने सबसे ज्यादा गोल किए। भारत के लिए हरमनप्रीत (26वें और 33वें मिनट) के अलावा रूपिंदर पाल सिंह (10 वें मिनट) ने गोल

अफगानिस्तान की मदद को आगे आया अमेरिका, तालिबान पर किए एक के बाद एक कई हवाई हमले, पांच आतंकी ढेर

अफगानिस्तान की मदद को आगे आया अमेरिका, तालिबान पर किए एक के बाद एक कई हवाई हमले, पांच आतंकी ढेर

अमेरिकी सैनिकों के वापसी के साथ ही तालिबान लगातार अफगानिस्तान पर हमला कर रहा है और उसे अपने कब्जे में लेने की कोशिश कर रहा है। वहीं अफगानिस्तान भी तालिबान का डटकर सामना कर रहा है। लेकिन सुरक्षा सामाग्री और सुरक्षा बल पर्याप्त व प्रशिक्षित न होने के कारण उन्हें तालिबान के सामने कई मोर्चों पर शिकस्त झेलनी पड़ी। वहीं अब अमेरिका भी अफगानिस्तान की मदद को आगे आ गया

हंगामे की भेंट चढ़ा संसद में मानसून सत्र का पहला सप्ताह, सिर्फ चार घंटे हुआ काम, 26 जुलाई को अगली बैठक

हंगामे की भेंट चढ़ा संसद में मानसून सत्र का पहला सप्ताह, सिर्फ चार घंटे हुआ काम, 26 जुलाई को अगली बैठक

संसद के मानसून सत्र का पहला सप्ताह तीन नये कृषि कानूनों, पेगासुस जासूसी जैसे कई विभिन्न मुद्दों के हंगामे की भेंट चढ़ गया। इस दौरान विपक्षी पार्टियों ने संसद के दोनों सदनों में जमकर हंगामा किया। जिस कारण संसद के दोनों सदनों को कई बार स्थगन किया गया। वहीं शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के एक राज्यसभा सदस्य को शेष सत्र के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया है।

महाराष्ट्र के रायगढ़ में जमीन धंसने से 44 लोगों की मौत, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या, पीएम मोदी ने किया मदद का ऐलान

महाराष्ट्र के रायगढ़ में जमीन धंसने से 44 लोगों की मौत, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या, पीएम मोदी ने किया मदद का ऐलान

महाराष्ट्र में लगातार हो रही बारिश के बीच तटीय रायगढ़ जिले में एक गांव के नजदीक भूस्खलन होने के कारण अब तक 44 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक महाड तहसील के तलाई गांव में हुए इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घटना के बाद महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्थिति का जायजा लिया। वहीं पीएम मोदी