1. हिन्दी समाचार
  2. कृषि मंत्र
  3. कृषि मंत्री की अपील : सभी किसान खरीब फसल का बीमा करवाएं

कृषि मंत्री की अपील : सभी किसान खरीब फसल का बीमा करवाएं

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कृषि मंत्री की अपील : सभी किसान खरीब फसल का बीमा करवाएं

देश में खरीफ फसलों की बुआई चल रही है और अभी तक अच्छे मानूसन के कारण पिछले साल से 21 फीसदी से अधिक बुआई अब तक हुई है। ऐसे में इन आँकड़ो से कृषि मंत्री भी उत्साहित है।

आपको बता दे, केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने सभी किसानों से एक ख़ास अपील की है। उन्होंने अपील की है कि सभी किसान अपनी फसल का बीमा जरुर करवायें।

उन्होंने कहा कि यह बीमा फसल की बुआई से लेकर कटाई के बाद तक की पूरे फसल चक्र से जुड़ी गतिविधियों के दौरान फसल के नुकसान के खिलाफ सुरक्षा सुनिश्चित करता है।

इस बार देखा जा रहा है कि देश के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में खरीफ-2020 सीजन के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में नामांकन रिकॉर्ड तौर पर हो रहे है।

बताते चले, सरकार ने योजना को सभी किसानों के लिए खरीफ सीजन-2020 से स्वैच्छिक कर दिया है। इससे पहले, सभी ऋणदाता किसानों के लिए यह योजना अनिवार्य थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...