नई दिल्ली : देश में जारी बढ़ती ठंड के बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक ऐसी बड़ी खबर सामने आई है, जिसने लोगों के हाथ-पांव फुला दिया। हालांकि इस हादसे में किसी तरह का कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। गौरतलब है कि आज सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चारबाग में अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतर गये, जिसमें किसी तरह का जानमाल की क्षति नहीं हुई है।
उत्तर रेलवे के DRM ने बताया कि, “किसी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई है। ट्रेन को चलाने की व्यवस्था की जा रही है। घटना सुबह 7:40 बजे की है। हादसे के कारणों की जांच के लिए कमेटी घटित की जा रही है।”
उत्तर प्रदेश: लखनऊ के चारबाग में अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे। उत्तर रेलवे के DRM ने बताया, “किसी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई है। ट्रेन को चलाने की व्यवस्था की जा रही है। घटना सुबह 7:40 बजे की है। हादसे के कारणों की जांच के लिए कमेटी घटित की जा रही है।” pic.twitter.com/uRpphNteTh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 18, 2021
आपको बता दें कि इससे पहले भी ठंड और कोहरें का कारण ट्रेन कई हादसों के शिकार हो चुंके है। हालांकि यह हादसा इस साल का शायद पहली घटना है। खबरों की मानें तो रेलवे लगातार इस तरह की हादसों को अंकुश लगाने की कोशिश कर रहा है, जिसस रेल दुर्घटना जैसे मामलों को रोका जा सकें।