केंद्रीय गृहमंत्री एवं भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह एक महीने चलने वाले आॅनलाइन रैली अभियान के तहत वीडियों काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए ओडिशा में जन-संवाद वर्चुअल रैली को संबोधित किया।
रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने उरी और पुलवामा आतंकी हमले और उसके बाद भारत की कार्रवाई का जिक्र किया। साथ ही कोरोना संक्रमण और लाॅकडाउन का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि जनता और भाजपा के बीच दो गज की दूरी नहीं हो सकती।
ओडिशा में रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, मैं ओडिशा की भूमि और भगवान जगन्नाथ को नमन करता हूं। ओडिया के लोगों ने हमेशा अपनी स्वतंत्रता को प्राथमिकता दी।