1. हिन्दी समाचार
  2. कृषि मंत्र
  3. कृषि मंत्री ने किसानों को लिखा पत्र : तारीफ़ करते हुए कही ये बात

कृषि मंत्री ने किसानों को लिखा पत्र : तारीफ़ करते हुए कही ये बात

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कृषि मंत्री ने किसानों को लिखा पत्र : तारीफ़ करते हुए कही ये बात

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेन्‍द्र सिंह तोमर ने मानूसन की शुरुआत और खरीब की फसल की हो रही बुआई के बीच किसानों को पत्र लिखा है।

अपने इस पत्र में उन्होंने किसानों से अपील करते हुए लिखा है कि वो खेती को एक लाभकारी व्यवसाय बनाए।  विभिन्न प्रकार की फसलें उगाएं ताकि देश में अन्न की कोई कमी नहीं रहे।

तोमर ने कहा कि देश के अधिकांश हिस्सों में मॉनसून की शुरुआत के साथ कई जगहों पर फसलों की बुवाई पूरी हो चुकी है।

उन्होंने यह भी लिखा, समय आ गया है जब देश के किसानों को खेती की सर्वोत्तम पद्धति अपनानी होगी। उन्होंने किसानों की सराहना करते हुए लिखा कि देश के किसानों ने सदैव देश हित में कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने ‘जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान’ का नारा भी किसानों को ध्यान में रखकर ही दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...