टिड्डी दल के हमले से देश के किसान बेहाल हो चुके है। सालो में पहली बार ऐसा हो रहा है जब इतना बड़ा संकट देश के किसानों और फसल पर आया है।
सबसे बड़ी समस्या यह है की इनका दल इतना बड़ा होता है की एक बार में ये सारी फसल को चट कर जाते है। इस खतरे से सरकार भी वाकिफ है और किसानो की हर सम्भव मदद कर रही है।
आपको बता दे कि कृषि मंत्री श्री तोमर ने एक उच्चस्तरीय मीटिंग ली जिसमे कई मसलों पर चर्चा की गयी। उन्होंने कहा कि सरकार इस समस्या को पूरी गंभीरता से ले रही है।
ब्रिटेन से अतिरिक्त स्प्रेयर 15 दिनों में आना शुरू हो जाएंगे और 45 और स्प्रेयर भी अगले एक-डेढ़ महीने में खरीद लिए जाएंगे।
कीटनाशकों के छिड़काव के लिए ड्रोन का उपयोग शीघ्र किया जाएगा, वहीं स्प्रे के लिए हेलीकाप्टरों की सेवाएं लेने की भी तैयारी है।
आपको बता दे, राजस्थान के पश्चिम भाग से आये टिड्डियों के समूह राज्य के पूर्वी हिस्से तथा मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे मध्यवर्ती राज्यों की ओर बढ़ रहे हैं।