चना, मसूर तथा सरसों की खरीदी समर्थन मूल्य पर सरकार ने शुरू कर दी है लेकिन मक्का की खरीद करने की अनुमति अभी राज्यों को नहीं दी गयी है। ऐसे में ऐसे कई किसान है जिनकी मक्के के फसल का भाव मंडियों में समर्थन मूल्य के नीचे मिल रहा है।
इसी बाबत राजस्थान के कृषि मंत्री ने केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र लिखकर राज्य के मक्का फसल की समस्या की ओर ध्यान आकर्षित किया है।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने मक्के का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1760 रूपये प्रति क्विंटल घोषित किया है और इसके मण्डी भाव समर्थन मूल्य से कम रहते हैं.
केंद्र सरकार की ओर से एमएसपी पर खरीद की अनुमति नहीं देने के कारण राज्य के कृषकों को नुकसान हो रहा है इसलिए राज्य को मक्का की फसल खरीदने की अनुमति दी जाए।
आपको बता दे, राजस्थान में मक्का का उत्पादन 12 जिलों में प्रमुखता से किया जाता है | यहाँ पर बड़े पैमाने पर मक्के की खेती किया जाता है