कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए चल रहे लॉक डाउन के चलते इस वर्ष न्यूनतम समर्थन मूल्य पर रबी फसलों की खरीदी पर असर पड़ा है। आम तौर पर एक अप्रैल से सरसो वही 15 अप्रैल से गेंहू और चने की फसल की खरीदी शुरू हो जाती थी।
लेकिन इस बार इन सबमें काफी देरी हुई है। चना सरसों तो दूर अभी गेंहू की खरीदी शुरू हुई है और कई राज्यों में उसमे भी दिक्क्त आ रही है।
लेकिन कई राज्य अपने अपने स्तर पर किसानों की फ़सल की खरीद करने में लगे हुए है और अब जल्द किसानों से चने और सरसों की फसल की खरीदी भी की जायेगी।
आपको बता दे, इस बाबत मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि समर्थन मूल्य पर चना एवं मसूर खरीदी का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा और इसके बाद सरसों की खरीदी भी प्रारंभ होगी।
चने के मूल्य 4875 रुपये प्रति क्विंटल तो वहीं सरसों का मूल्य 4425 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है। इसके अलावा यह भी जानकारी दी गयी है कि गेहूँ का लगभग 11 करोड़ रूपया किसानों के खातों में पहुंच चुका है।