रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी
मुंबई : अगर आपके अंदर अपने सपने को लेकर जूनून, धैर्य, साहस हैं। तो भगवान भी आपके सपने को पूरा करने के लिए तत्पर रहता है। मेहनत और लगन दो ऐसे हथियार हैं। जिससे आप बड़े से बड़ा लक्ष्य बड़ी आसानी से भेद सकते हो। तो आइये आपको बताते हैं जीतोड़ मेहनत से गायकी की दुनिया में तेजी से आसमान की सीढियाँ चढ़ने वाले अभिषेक दत्त के बारे में ।
जोधपुर के मध्यमवर्गीय परिवार में जन्में अभिषेक ने सात साल की उम्र से ही अपनी आँखों गायक बनने का सपना सजो लिया था। हिन्दुस्तानी संगीत से स्नातक करने के बाद 2013 में वे सपनों की महानगरी मुंबई पहुँच गए। शुरूआत में उन्हे काफी संघर्ष करना पड़ा और उन्हे सफलता नहीं मिली। जिससे निराश होकर वो वापस जोधपुर आ गये। लेकिन अपने होसले के पक्के अभिषेक ने हार नही मानी और जोधपुर आने के बाद अपने हुनर को तराशते रहे।
2018 में उनकी मुलाकात कोमल नहता से हुई। उन्होने अभिषेक को मुंबई आने के लिए कहा। किस्मत ने फिर पलटा खाया और वापस चल पड़े अपनी कर्मभूमी की ओर, जहाँ मुलाकात वीलिव कम्पनी के मलिक मनीष कुकरेजा से हुई। वीलिव कम्पनी को नई प्रतिभाओं को मौका देने के लिए जाना जाता है। वीलिव कम्पनी ने अभिषेक के भीतर छुपी प्रतिभा को पहचाना और उसे निखारना शुरू कर दिया।
फिर उनका पहला गाना “दिल ना तोड़ूगाँ” यूट्यूब पर रिलीज हुआ। जिसका निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया। वे रातों रात स्टार बन गये। जल्द ही इस गाने को 10 मिलियन लोगों ने देख लिया।
जिसके बाद उनका दूसरा गाना “तेरी आदत” सिद्दार्थ निगम के निर्देशन में इस गाने की शूटिंग गोवा में हुई। इस गाने पर 25 मिलियन व्यूज आए । 4 दिनों तक यह यूट्यूब के ट्रेंडिंग पेज पर पहले नंबर पर बना रहा।
तीसरा गाना “लहजा” रेमो डिसूजा और राहुल शेट्टी द्वार निर्देशित, संगीत विक्रम मांन्टरोस, अभिनय जन्नत जुबैर और मिस्टर फैजू नजर आए। 24 घंटे में इस गाने को 10 मिलियन व्यूज मिले ट्रेंडिंग में यह 29 नंबर पर रहा।