पीएम किसान योजना ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। इसके तहत अब पीएम किसान योजना की अगली क़िस्त से सीधे 10 करोड़ लोग प्रभावित होंगे।
सरकार को अब इसमें 5 करोड़ किसानों को और जोड़ना है। इसके तहत उत्तर प्रदेश के सबसे अधिक 2 करोड़ 30 लाख किसानों के बैंक अकाउंट में खेती-किसानी के लिए डायरेक्ट पैसा पहुंच रहा है।
इसमें रजिस्टर्ड किसानों को खेती-किसानी के लिए सालाना 6000 रुपये मिलते हैं जिससे किसानों को बेहद फायदा मिलता है।
कृषि मंत्रालय ने बताया है कि योजना के तहत 2000 रुपये की छठी किश्त 1 अगस्त से भेजी जाएगी। अगर आप बचे हुए 4.5 करोड़ किसानों में शामिल हैं ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं।