भारत-चीन के बीच कई हफ्तों से चल रहे सीमा विवाद सीमा विवाद अभी पूरी तरह सुलझाा नहीं है और दोनों और से सैन्य स्तर की बातचीत चल रही है। हलांकि इन सबके बीच देश में आरोप-प्रत्यारोप और राजनीति का दौर भी जारी है।
इन सबके बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी और सरकार की आलोचना करते हुए चीन द्वारा भारतीय इलाके को कब्जाने के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है।
इस मामले में सशस्त्र बलों के सेवानिवृत्त अधिकारियों के एक समूह ने लद्दाख सीमा विवाद से निपटने को लेकर राहुल गांधी द्वारा केंद्र सरकार की आलोचना किए जाने को अवांछनीय एवं निदंनीय करार दिया है। उन्होंने कहा कि तुच्छ राजनीतिक लाभ के लिए सैन्य महत्ता के मामलों को इस तरह पेश करना अत्यंत निंदनीय है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लद्दाख में एलएसी पर गतिरोध को लेकर बुधवार को आरोप लगाया था कि चीन के सैनिक भारतीय सीमा में दाखिल हो गए लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खामोश हैं और कहीं नजर नहीं आ रहे है।