1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. देश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर गडकरी ने उठाया ये बड़ा कदम, मिलेंगे 22 लाख रोजगार

देश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर गडकरी ने उठाया ये बड़ा कदम, मिलेंगे 22 लाख रोजगार

By: Amit ranjan 
Updated:
देश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर गडकरी ने उठाया ये बड़ा कदम, मिलेंगे 22 लाख रोजगार

नई दिल्ली : देश में बढ़ती लगातार सड़क दुर्घटनाओं को लेकर सरकार लगातार चिंतिंत है, जिसे लेकर उन्होंने कई बार ट्रैफिक रूल को भी कड़ा किया। इसके बावजूद भी सड़क दुर्घटनाओं में कोई कमी होती नहीं दिख रहीं थीं। हालांकि अब इन्हीं सड़क दुर्घटनाओं को रोकने को लेकर परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा कदम उठाया है। जिससे आने वाले दिनों में सड़क दुर्घटनाओं में काफी कमी होने की संभावना है।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी ने कहा कि भारत में सड़क दुर्घटना में 415 लोग रोज़ मर रहे हैं। अगर हम 2030 तक राह देखते रहेंगे तो 6-7 लाख लोग इसमें मर जाएंगे। 2025 तक हम आपके सहयोग से सड़क दुर्घटना से होने वाली मौतें और दुर्घटनाएं 50% से नीचे कर पाएंगे।

उन्होंने कहा कि हमारी इच्छा पिछड़े क्षेत्रों में ड्राइविंग स्कूल खोलने की है। इससे 22 लाख लोगों को रोज़गार मिलेगा। ठीक से प्रशिक्षित करेंगे तो लोगों की जान बचेगी। पिछड़े और आदिवासी क्षेत्रों में कौशल विकास मंत्रालय और हमारा मंत्रालय मिलकर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल का काम कर रहे हैं।

वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे ​देश में जितने सड़क हादसे हो रहे हैं उससे देश की अर्थव्यवस्था में जीडीपी के 3% का नुकसान होता है। इसलिए इस राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का हर साल आयोजन महत्वपूर्ण है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...