1. हिन्दी समाचार
  2. कृषि मंत्र
  3. 30 लाख किसानों को होगा फायदा : पीएम मोदी का है ड्रीम प्रोजेक्ट

30 लाख किसानों को होगा फायदा : पीएम मोदी का है ड्रीम प्रोजेक्ट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
30 लाख किसानों को होगा फायदा : पीएम मोदी का है ड्रीम प्रोजेक्ट

पीएम मोदी ने किसानों की आय दुगुनी करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। अब इसी क्रम में Farmer Producer Organizations बनाने का काम शुरू हुआ है।

आपको बता दे, 2024-25 तक देश में कुल 10000 FPO बनाए जाएंगे। इसके लिए सरकार ने 6866 करोड़ रुपए स्वीकृत किए है।

इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि बिचौलियों के शिकंजे से किसानों को मुक्ति मिलेगी और फसल का अच्छा दाम मिलेगा। देश के 100 जिलों के हर ब्लॉक में कम से कम एक FPO बनाया जाएगा।

इस योजना की वजह से 30 लाख किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। ‘एक जिला, एक उत्पाद’ क्लस्टर के जरिए क्षेत्र विशेष के खास उत्पाद को बढ़ावा दिया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...