1. हिन्दी समाचार
  2. कृषि मंत्र
  3. इस राज्य के 41 हजार किसानों के खातों में पहुँचे 258 करोड़

इस राज्य के 41 हजार किसानों के खातों में पहुँचे 258 करोड़

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
इस राज्य के 41 हजार किसानों के खातों में पहुँचे 258 करोड़

इस वक़्त राज्य सरकारें तेज गति से समर्थन मूल्य और किसानों से गेंहू खरीद रही है। एमपी का शरबती गेंहू वैसे भी देश भर में प्रसिद्द है।

एमपी की बीजेपी सरकार इस काम में तेजी दिखाते हुए अभी तक प्रदेश के 41 हजार किसानों के खातों में 258 करोड़ की राशि भिजवा दी है।

प्रमुख सचिव श्री शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में अभी तक 4 लाख 65 हजार किसानों से 22 लाख एमटी गेहूँ की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है।

इसके अलावा  प्रतिदिन खरीदी का आंकड़ा 3 लाख एमटी तक पहुँच रहा है। उपार्जित गेहूँ में से 78 प्रतिशत गेहूँ का परिवहन भी हो चुका है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...