प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत साल में 2000-2000 रुपए की 3 किस्तों के माध्यम से 6000 रुपए किसानों के खाते में डाले जाते है।
इस साल की अगली किश्त की राशि जुलाई-अगस्त के दरमियान सरकार की ओर से जारी होने की संभावना है।
पीएम किसान योजना के रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 30 जून है। इस तारीख तक अगर आप अपना रजिस्ट्रेशन करवा लेते है तो 1 अगस्त को आपके भी खाते में 4000 रुपए की किस्त आ जाएगी।
इस योजना के जरिये किसान वेबसाइट pmkisan.gov.in से जुड़े रह सकते हैं तो मोबाइल ऐप की मदद से खुद को अपडेट भी रख सकते हैं।
किसानों को योजना के रजिस्ट्रेशन स्टेटस, किश्त स्टेटस, आधार के अनुसार डिटेल चेक करने या अन्य जानकारी के लिए नजदीकी सीएससी पर जाना पड़ता है।