केंद्र सरकार के निर्देश पर पिछले 15 अप्रैल से गेंहू की खरीदी की जा रही है और अब राज्यों में फसल खरीद के बाद भुगतान करना भी शुरू कर दिया है। आपको बता दे कि सहकारिता मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने इस बाबत जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि राज्य शासन द्वारा 2625 करोड़ 47 हजार 46 हजार 192 रूपये की खरीदी की जा चुकी है। किसानों को उनके खाते में 1592 करोड़ 44 लाख 64 हजार 621 रूपये सफल भुगतान के रूप में जमा किये जा चुके हैं।
ज्ञात हो, प्रदेश में चना, मसूर एवं सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीदी भी शुरू हो गयी है और तीन दिन में 509 मीट्रिक टन की खरीदी की जा चुकी है।
बताते चले कि वैसे तो 15 अप्रैल से चना और सरसों की खरीद शुरू हो जाती है लेकिन कोरोना वायरस के चलते देश में लॉकडाउन लगाया गया और इसी कारण इन सबमे देरी हुई।