1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. देवरिया – दबंगो के मारपीट से युवक मौत, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

देवरिया – दबंगो के मारपीट से युवक मौत, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
देवरिया – दबंगो के मारपीट से युवक मौत, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

देवरिया के बरहज थाना क्षेत्र के अमाव गांव में पिछले 29 तारीख को हुए मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी। इस घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने देवरिया-बरहज मार्ग के करूअना में शव रख चक्का जाम कर दिया।

जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर एडीशनल एसपी, एडीएम प्रशासन, एसडीएम, सीओ पहुंच गये और स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी फोर्स की तैनाती कर दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।

वहीं जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को मौके पर बुलाने व घटना में जिम्मेदार लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने दिवंगत युवक के परिवार के एक सदस्य के लिए नौकरी की मांग कर रहे थे। जिसको पूरा करने के लिए जिला प्रशासन ने परिजनों को आश्वासन दिया। तब जाकर वहां से जाम हटा व स्थिति सामान्य हुई।

बता दें कि 29 अक्टूबर को अनूप मिश्रा के घर पर चढ़ कर कुछ दबंगो ने मार पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया था। घायल अनूप मिश्रा की लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल विश्विद्यालय में आज सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।

अनूप का शव देवरिया पहुंचते ही गुस्साए ग्रामीणों ने देवरिया बरहज मार्ग जाम कर दिया व जिला प्रशासन के विरुद्ध अपनी भड़ास निकाली। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक शिष्य पाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन राकेश पटेल सहित सीओ व उपजिलाधिकारी बरहज सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुँच गयी।

 

इस दौरान प्रशासन ने भीड़ को काफी मशक्कत के बाद समझा बुझाकर शांत कराया व कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम हटवाया।

अपर पुलिस अधीक्षक शिष्य पाल ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। 6 नामजद आरोपियों में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। शेष कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...