1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बलरामपुर दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मां पाटेश्वरी की पूजा अर्चना

बलरामपुर दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मां पाटेश्वरी की पूजा अर्चना

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बलरामपुर दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मां पाटेश्वरी की पूजा अर्चना

बलरामपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज कल शाम 4:00 बजे राज्य पर्यटन दर्जा प्राप्त देवीपाटन तीर्थ स्थल पहुंचे। उन्होंने रात्रि प्रवास कर पर्यटन विभाग के अधिकारियों तथा जिले के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की और मंदिर पररिसर के विस्तार को किस तरह किया जाए। जिससे पर्यटक बलरामपुर देवी पाटन अधिक से अधिक संख्या में आ सके।

 

 

माता रानी पाटेश्वरी की कृपा प्राप्त कर सकें।यह उनका निजी कार्यक्रम था। इसी कारण मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने किसी प्रकार का सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया। जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखे गए।मुख्यमंत्री ने मीडिया से भी कोई बात नहीं की ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंत मिथिलेश नाथ योगी जी के साथ हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं के मौजूदगी में आंतरिक बैठक की। आदर्श गौशाला आदि का निरीक्षण किया। अत्यंत आधुनिक गौशाला को देखकर मुख्यमंत्री ने महंत मिथिलेश नाथ योगी की सराहना की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मां पाटेश्वरी का पूजन अर्चन करने के बाद लखनऊ के लिए प्रस्थान किए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...