1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. मैहर में भाजपा की महिला जन आक्रोश यात्रा, राज्य मंत्री राधा सिंह हुईं शामिल

मैहर में भाजपा की महिला जन आक्रोश यात्रा, राज्य मंत्री राधा सिंह हुईं शामिल

भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को आरक्षण देने के उद्देश्य से महिला वंदन अधिनियम को सदन में पेश किया गया था, लेकिन विपक्ष के समर्थन नहीं मिलने के कारण यह बिल पारित नहीं हो सका। इसी के विरोध में महिलाओं में आक्रोश देखा जा रहा है और उसी के चलते यह जन आक्रोश यात्रा आयोजित की गई।

By: Naredra 
Updated:
मैहर में भाजपा की महिला जन आक्रोश यात्रा, राज्य मंत्री राधा सिंह हुईं शामिल

मैहरः भारतीय जनता पार्टी द्वारा महिला जन आक्रोश यात्रा का शुभारंभ किया गया। जिसमें प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री राधा सिंह मुख्य रूप से शामिल हुईं। यह यात्रा महिलाओं से जुड़े मुद्दों और विशेष रूप से महिला वंदन अधिनियम को लेकर निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

यह यात्रा मैहर के सिंधी धर्मशाला से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए घंटाघर तक पहुंची यात्रा के दौरान महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए अपने अधिकारों और आरक्षण की मांग को जोर-शोर से उठाया। इस मौके पर मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी भी उपस्थित रहे। महिला वंदन अधिनियम को लेकर विरोध भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को आरक्षण देने के उद्देश्य से महिला वंदन अधिनियम को सदन में प्रस्तुत किया गया था, लेकिन विपक्ष के समर्थन नहीं मिलने के कारण यह बिल पारित नहीं हो सका। इसी के विरोध में महिलाओं में आक्रोश देखा जा रहा है और उसी के चलते यह जन आक्रोश यात्रा आयोजित की गई।

‘महिलाओं को अधिकार दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध’

यात्रा के समापन के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें मंत्री राधा सिंह ने कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि महिलाओं के हितों के मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। इस कार्यक्रम में भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं।

मैहर से संवाददाता प्रशांत शुक्ला की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...