नई दिल्ली : जाप (जन अधिकार पार्टी) अध्यक्ष पप्पू यादव को मधेपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिससे उनकी पत्नी रंजीता सिंह भड़क उठी और उन्होंने बिहार सीएम नीतीश कुमार को बड़ी धमकी दी है। उन्होंने कहा कि अभी उनके पति कोरोना नेगेटिव है, लेकिन अगर वे पॉजिटिव हुए या उनके स्वास्थ के साथ कुछ छेड़छाड़ हुआ तो वे नीतीश कुमार को बीच चौराहे पर खड़ी कर देंगी। इसके साथ ही उन्होंने पप्पू यादव की जान पर खतरा होने की आशंका जताई है।
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर रंजीत रंजन ने लिखा कि, ‘नीतीश जी, पप्पू जी कोरोना निगेटिव हैं, अगर वह पॉजिटिव हुए तो आपको इस साजिश में शामिल चार लोगों एवं एम्बुलेंस चोरों को सीएम आवास से निकाल बीच चौराहे पर नहीं खड़ा किया तो मेरा नाम रंजीत रंजन नहीं।’
आगे उन्होंने लिखा, ‘कल पूरे दिन-रात जो आपके प्रशासन ने पटना से मधेपुरा फिर वहां से वीरपुर तक पप्पू यादव जी के साथ जो ड्रामा किया है, वह देख रहे हैं। उन्हें मेडिकल फैसिलिटी अभी तक नहीं मिली है।’
अपहरण मामले में गिरफ्तार
बता दें कि बिहार के मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाने में साल 1989 में दर्ज अपहरण मामले में पुलिस ने पप्पू यादव को गिरफ्तार किया है। मधेपुरा जिले की पुलिस मंगलवार को चार बजे के करीब पटना पहुंची और हाई वोल्टेज ड्रामा और विरोध प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव को मधेपुरा के लिए लेकर निकल गई। आपको बता दें कि रात के करीब एक बजे पप्पू यादव की पेशी करवाई गई।