1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पीएम मोदी मंत्रिमंडल में सबसे अमीर मंत्री कौन? जानिए सबसे गरीब मंत्री का नाम भी, सिर्फ 8 मंत्री नहीं हैं करोड़पति

पीएम मोदी मंत्रिमंडल में सबसे अमीर मंत्री कौन? जानिए सबसे गरीब मंत्री का नाम भी, सिर्फ 8 मंत्री नहीं हैं करोड़पति

By: Amit ranjan 
Updated:
पीएम मोदी मंत्रिमंडल में सबसे अमीर मंत्री कौन? जानिए सबसे गरीब मंत्री का नाम भी, सिर्फ 8 मंत्री नहीं हैं करोड़पति

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अपनी मंत्रिमंडल का विस्तार किया है, जिसमें 43 सांसदों को शपथ दिलाई गई। मंत्रिपरिषद में कुल 36 नए चेहरों को शामिल किया गया। 15 कैबिनेट और 28 राज्य मंत्रियों को शामिल किए जाने के बाद अब मंत्रिपरिषद के कुल सदस्यों की संख्या 78 हो गई है। अगर हम पीएम मोदी की टीम की बात करें तो, इनमें चार मंत्रियों के पास 50 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है जबकि आठ मंत्री ऐसे भी हैं जिनके पास एक करोड़ रुपये की भी संपत्ति नहीं है।

मोदी कैबिनेट में सबसे अमीर मंत्री

पीएम मोदी की नई कैबिनेट में ज्योतिरादित्य सिंधिया सबसे अमीर मंत्री हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्रालय दिया गया है। उनके पास कुल 379 करोड़ की संपत्ति है। उनको यह धन-दौलत पुरुखों से मिली हुई है। हाल ही में सिंधिया कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। यूपीए के शासनकाल में भी सिंधिया अमीरी की लिस्ट में टॉप पर थे।

मोदी मंत्रिमंडल में दूसरे सबसे अमीर मंत्रियों में पीयूष गोयल का नाम आता है। उनके पास 95 करोड़ की संपत्ति है। मोदी सरकार में दो से अधिक मंत्रालयों का प्रभार संभालने वाले कुछ मंत्रियों में शामिल रहे पीयूष गोयल को बुधवार के कैबिनेट फेरबदल में फिर से एक अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई। वाणिज्य और उद्योग, और खाद्य, उपभोक्ता मामले और नागरिक आपूर्ति मंत्री को अब कपड़ा मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे हैं। मोदी टीम में तीसरे सबसे अमीर मंत्री नारायण राणे हैं। जिनके पास  87.77 करोड़ की संपत्ति है। उनको माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज के मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

मोदी कैबिनेट में सबसे गरीब मंत्री

नई कैबिनेट के आठ मंत्री ऐसे हैं जिनके पास एक करोड़ से कम संपत्ति है। इनमें ओडिशा से आने वाली प्रतिमा भौमिक के पास सबसे कम 6.42 लाख की संपत्ति है। उनके अलावा कैलाश चौधरी (24.02 लाख), विश्वेश्वर टुडू (27.42 लाख), वी मुरलीधर (28 लाख), रामेश्वर तेली (43.70 लाख), शांतनु ठाकुर (52 लाख), भूपेंद्र यादव (58.72 लाख) और निशीथ प्रमाणिक (96 लाख) भी करोड़पति मंत्रियों में शामिल नहीं हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...