1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. WHO चीफ ने की मुंबई के धारावी की तारीफ़, जानिए

WHO चीफ ने की मुंबई के धारावी की तारीफ़, जानिए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
WHO चीफ ने की मुंबई के धारावी की तारीफ़, जानिए

WHO प्रमुख अधमॉन टेडरॉस ने कई देशों की तारीफ़ की है जिन्होंने कोरोना को रोकने के लिए अच्छा काम किया है। इनमे कई छोटे देश भी शामिल है।

इन देशों में इटली, स्पेन और दक्षिण कोरिया के नाम हैं. इसके अलावा एक नाम मुंबई स्थित दुनिया के सबसे बड़े स्लम धारावी का भी है।

दरअसल शुरू में धारावी में लगातार मरीज मिल रहे थे जिन्हे कंट्रोल करना चुनौती बनती जा रही थी लकिन अब धारावी में मरीजों की संख्या काफी हद तक नियंत्रित की गयी है।

 कोरोना वायरस की जो मूलभूत बात टेस्टिंग, ट्रेसिंग और आइसोलेशन से जुड़ी है, उसका पूरा ख्याल रखा गया।

इसके अलावा इस इलाके में कोरोना के संक्रमण को रोकने और उसे खत्म करने के लिए हर बीमार आदमी का इलाज किया गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...