कर्नाटक: बेंगलुरु में बीते गुरुवार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) विरोध प्रदर्शन एक रैली निकाली गई। जिसमें ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भी रैली में शामिल हुए। इस दौरान रेली में मौजूद अमूल्या नाम की एक लड़की ने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारा लगाए। जिसके बाद उस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 124 ए (देशद्रोह) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। अब उस महिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी ने इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि, जो नारा जिसको पसंद आता है, उसके सामने वही नारे लगते हैं। जो आपने खेती की है वो ज़हर की खेती की है, उसमें फसल इसी तरह की पैदा होगी। जो बोएंगे वो ही काटेंगे।
बता दें कि, असदुद्दीन ओवैसी की रेली में मौजूद अमूल्या नाम की लड़की द्वारा ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ नारा लगने के बाद से विपक्षियों पार्टी के नेताओं ने असदुद्दीन ओवैसी पर जमकर निशाना साध रहे हैं। शिवसेना नेता संजय राउत एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर तंज कसते हुए कहा कि, आपके (असदुद्दीन ओवैसी) मंच पर महिला आती है और ऐसे नारे देती है। इसका मतलब आपने इस देश में जहर घोल दिया है। आप बार-बार देश को मुस्लमानों को गुमराह कर रहे हैं, आपको देश के मुस्लमानों का ठेका किसने दिया?