कोलकाता : एक बार फिर पश्चिम बंगाल में वोटिंग के दौरान हिंसा देखने को मिला, जिसमें बीजेपी प्रत्याशी लॉकेट चटर्जी बाल-बला बची। लॉकेट चटर्जी ने आरोप लगाया है कि हमला करने वाले व्यक्ति टीएमसी के आदमी थे, जिन्होंने उन पर हमला की। इस हमले में उन्हें मारने की कोशिश की गई, लेकिन वो बाल-बाल बची गई। आपको बता दें कि इस दौरान कवरेज कर रहे मीडिया के गाड़ियों को भी क्षति पहुंचाया गया, और कवरेज कर रहे रिपोर्टरों पर हमला किया गया।

बता दें कि यह हमला चौथे चरण के मतदान के दौरान पश्चिम बंगाल के हुगली में की गई। जिस हमले में बीजेपी नेता लॉकेट चटर्जी की कार का कांच टूट गया। बताया जा रहा है कि लॉकेट चटर्जी जैसे ही 66 नंबर बूथ पहुंची। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी समर्थक वोटिंग में घपला कर रहे हैं। इसके बाद वह बूथ से बाहर आई। उनके बाहर आते ही टीएमसी समर्थकों ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। लॉकेट चटर्जी का कहना है कि उन्होंने टीएमसी की महिलाओं को गलत वोटिंग करते हुए पकड़ लिया था इसलिए उनके ऊपर हमला किया गया।
पश्चिम बंगाल: हुगली में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को कवर कर रहे मीडिया की गाड़ियों पर भी स्थानीय लोगों ने हमला किया। #WestBengalPolls https://t.co/uPJKtZt54e pic.twitter.com/KsinvZPuyB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 10, 2021
इस दौरान भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने फोन पर चुनाव आयोग के एक अधिकारी से बात करते हुए कहा कि हुगली के पोलिंग बूथ नंबर 6 पर स्थानीय लोगों द्वारा उन पर हमला किया गया था। जिसमें पत्रकारों के वाहनों पर भी हमला किया गया है और मांग की गई है कि अतिरिक्त बल यहाँ भेजे जाएँ।
लॉकेट चटर्जी ने कहा कि गाड़ी को तोड़ा, मुझे मारने की कोशिश की। मैंने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है। पुलिस ने कुछ नहीं किया, पुलिस को सब मालूम है। आपको बता दें कि इस दौरान सुरक्षाबलों को लाठीचार्ज कर वहां से लोगों को हटाया गया। बता दें कि लॉकेट चटर्जी हुगली के चिनसुरा से विधायिकी लड़ रही हैं। जिनके सामने टीएमसी के आसिफ मजूमदार हैं।
#WATCH BJP leader Locket Chatterjee’s car attacked by locals in Hoogly during the fourth phase of West Bengal assembly elections #WestBengal pic.twitter.com/aQAgzWI94v
— ANI (@ANI) April 10, 2021
आपको बता दें कि थोड़ी देर पहले कूच बिहार में फायरिंग की खबर आई थी, इस फायरिंग में एक आदमी की मौत हो गई है। ये घटना कूच बिहार के सितलकुची इलाके की है। जिस आदमी की मौत हुई उसका नाम आनंद बर्मन है। आनंद बर्मन के घरवालों का कहना है कि वो बीजेपी समर्थक था। जबकि टीएमसी दावा कर रही है कि वो उनकी पार्टी का समर्थक था।