1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. गर्मी से लोगों को मिली राहत,आज बारिश होने की संभावना

गर्मी से लोगों को मिली राहत,आज बारिश होने की संभावना

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गर्मी से लोगों को मिली राहत,आज बारिश होने की संभावना

प्री मानसूनी बादलों के मंडराते ही चढ़ते तापमान पर एक बार फिर से ब्रेक लग गया है। गुरुवार को ठंडी हवा से लोगों को बड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने इस हफ्ते बारिश की संभावना जताई है। इस बार मानसून एक्सप्रेस अपनी सही रफ्तार से चल रही है। प्री मानसून बादल भी अब मंडराने लगे हैं।

 दो दोनों दिन आसपास के जिलों में बरसात हुई। हालांकि बरेली के लोगों का बारिश का इंतजार बना हुआ है। गुरुवार को सुबह से ही बादल आ गए थे। दिन में धूप रहने के बाद भी आसपास हुई बरसात से हवा में ठंडक थी। इस कारण गर्मी ने लोगों को परेशान नहीं किया।

गुरुवार को अधिकतम तापमान 2.1 डिग्री गिरकर 38.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री कम है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...