1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के साथ ही दिल्ली-यूपी में बदला मौसम, मिली गर्मी से राहत, जानें कब आयेगा मॉनसून

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के साथ ही दिल्ली-यूपी में बदला मौसम, मिली गर्मी से राहत, जानें कब आयेगा मॉनसून

By: Amit ranjan 
Updated:
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के साथ ही दिल्ली-यूपी में बदला मौसम, मिली गर्मी से राहत, जानें कब आयेगा मॉनसून

नई दिल्ली : मॉनसून को लेकर भारत मौसम विभाग के वूर्वानुमान के साथ ही दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में मौसम ने अपना करवट बदल लिया है। जिससे आम लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। कई इलाकों से जहां हल्की-फुल्की बारिस की खबरें आईं। वहीं कई क्षेत्रों से तेज बारिस के साथ ही बर्फबारी की भी खबरें सामने आई।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में सचिव एम राजीवन ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) 15 मई को आधिकारिक मॉनसून पूर्वानुमान जारी करेगा। उन्होंने ट्वीट किया, कि ‘‘मॉनसून 2021 अपडेट : भारत मौसम विज्ञान विभाग के विस्तृत पूर्वानुमान के अनुसार केरल में एक जून के करीब मॉनसून का आगमन होगा। यह आरंभिक पूर्वानुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग का आधिकारिक मॉनसून पूर्वानुमान 15 मई को और बारिश से संबंधी पूर्वानुमान 31 मई को जारी होगा।’’

आईएमडी ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के इस साल सामान्य रहने के आसार हैं। देश में 75 प्रतिशत बारिश दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के कारण होती है। दीर्घावधि के हिसाब से औसत बारिश 98 प्रतिशत तक होगी और इसमें पांच प्रतिशत की कमी-वृद्धि हो सकती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...