1. हिन्दी समाचार
  2. ताजा खबर
  3. वारिस पठान को मिला नोटिस- दिया था ‘हम 15 करोड़’ पर विवादित बयान

वारिस पठान को मिला नोटिस- दिया था ‘हम 15 करोड़’ पर विवादित बयान

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

29 फरवरी को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (AIMIM) के नेता और पूर्व विधायक वारिस पठान को अपने बयान दर्ज कराने का आदेश दिया है। कलबुर्गी के पुलिस उपायुक्त एमएन नागराज ने कहा कि, पठान को नोटिस जारी किया गया है। उन्हें जांच अधिकारी के सामने पेश होकर अपने बयान दर्ज कराने होंगे।

बताते चले कि, कर्नाटक के कलबुर्गी में 16 फरवरी को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में आयोजिक एक रैली में कहा कि हमें साथ मिलकर आगे बढ़ना होगा। हमें आजादी चाहिए, जो चीज मांगनेसे नहीं मिलती है, उसे हमें छीनना पड़ेगा। इसके आगे उन्होंने कहा कि, याद रखना हम 15 करोड़ है लेकिन 100 करोड़ पर भाही हैं। उनके इस बयान के बाद उनकी जमकर आलोचना हुई थी।

उनके इस बयान पर हर तरफ से उनकी निंदा हुई, यहां तक की असदुद्दीन ओवैसी ने पठना के बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए, पठान के मीडिया से बात करने पर रोक लगा दी और उन्हें सार्वजनिक तौर पर कोई बयान देने से रोक दिया गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...