1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भारत की यात्रा पर लगे प्रतिबंधों में छूट, नए नियमों के तहत अब ये लोग कर सकते है देश में एंट्री

भारत की यात्रा पर लगे प्रतिबंधों में छूट, नए नियमों के तहत अब ये लोग कर सकते है देश में एंट्री

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारत की यात्रा पर लगे प्रतिबंधों में छूट, नए नियमों के तहत अब ये लोग कर सकते है देश में एंट्री

गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को भारत में विदेशी नागरिकों की एंट्री को लेकर जारी प्रतिबंधों में ढील दे दी है। इससे अब बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय कार्डधारक नागरिक और ओसीआई कार्डधारक या नागरिक भारत में आ सकेंगे।

जानकारी के लिए बता दें, मंत्रालय की ओर से जिन खास श्रेणियों को भारत यात्रा करने की अनुमति दी गई है उनमें ओसीआई कार्ड वाले नाबालिक और जिनके माता-पिता भारतीय नागरिक है, वे लोग शामिल है।

भारत की यात्रा करने को लेकर उन ओसीआई कार्ड धारकों को अनुमति दी गई है, जो परिवार की आपात स्थिति के कारण भारत आना चाहते हैं। इनमें परिवार के किसी सदस्य के गंभीर इलाज या फिर मौत जैसे कारण शामिल है।

मंत्रालय ने भारत में एंट्री के लिए विवाहित जोड़ों को भी अनुमति दी है, जहां पति या पत्नी में से एक ओसीआई कार्ड धारक और दूसरा भारतीय नागरिक हो। वे ओसीआई कार्ड धारक छात्र भी भारत की यात्रा कर सकते है, जिनके माता या पिता में से कम से कम कोई एक भारतीय नागरिक या ओसीआई कार्ड धारक हो।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...