1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी 7 सीटों पर मतदान जारी, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर वोट डाल रहे मतदाता

यूपी 7 सीटों पर मतदान जारी, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर वोट डाल रहे मतदाता

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी 7 सीटों पर मतदान जारी, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर वोट डाल रहे मतदाता

यूपी 7 सीटों पर मतदान जारी, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर वोट डाल रहे मतदाता

उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान मंगलवार सुबह सात बजे से शुरू हो गया हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना के मुताबिक मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा है और अभी तक कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं हैं।

कोविड-19 महामारी के समय प्रदेश में पहली बार हो रही इस चुनावी कवायद में कुल 24,34,368 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। उपचुनाव में कुल 88 प्रत्याशी मैदान में हैं।

प्रदेश की नौगांवा सादात, बुलंदशहर, टूंडला, बांगरमऊ, घाटमपुर, देवरिया तथा मल्हनी सीटों के उपचुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया। वोट शाम छह बजे तक पड़ेंगे।

उपचुनाव के लिए 1,754 मतदान केंद्र तथा 3,655 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। मतदान के लिए 5,127 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की कंट्रोल यूनिट और 5,492 वीवीपैट तैयार किए गए हैं।

कोविड-19 के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने मतदान स्थलों पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1,000 तक रखने के निर्देश दिए हैं।

मतदान केंद्रों पर कोविड-19 प्रोटोकॉल सुनिश्चित कराने के लिए थर्मल स्कैनर, हैंड सैनिटाइजर, दस्ताने, फेस मास्क, फेस शील्ड, पीपीई किट, साबुन और पानी की समुचित व्यवस्था की गई है।

मतदेय स्थल पर हर मतदाता की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पर्याप्त संख्या में अर्द्धसैनिक बलों समेत सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...