भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को राज्य स्तर पर अपने नेतृत्व में कई परिवर्तन किए है। भाजपा ने छत्तीसगढ़, मणिपुर और दिल्ली में प्रदेश अध्यक्षों में फेरबदल किया है।
विष्णुदेव साई को छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा भाजपा ने एस टिकेंद्र सिंह को मणिपुर का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
इसके साथ ही दिल्ली में अभी तक प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे मनोज तिवारी को अध्यक्ष के पद से हटाते हुए आदेश कुमार गुप्ता को यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है।