अमरोहा में भाजपा के दबंग सभासद ने विज्ञापन होर्डिंग की नीलामी रुकवा दी है। इस हंगामे की वीडियो भी वायरल हो रही है जिसके बाद यह मामला गरमा गया हैं।
आपको बता दे, सभासद प्रतीक शर्मा ठेकेदार वैभव माहेश्वरी और भाजपा नेता राजेश आर्य के साथ नगरपालिका परिषद अमरोहा पहुंचे। उन्होंने अधिशासी अधिकारी मणि भूषण तिवारी की मौजूदगी में जमकर हंगामा किया और नीलामी प्रक्रिया रुकवा दी।
इस पर नाराज होकर अधिशासी अधिकारी मणि भूषण तिवारी ने विरोध किया। हालांकि मामला सत्ताधारी पार्टी के सभासद का था इसलिए किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हुई, बल्कि मामले को दबाने का ही प्रयास किया गया।