1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नहा रही छात्रा का बनाया वीडियो, संबंध न बनाने पर वायरल करने की दी धमकी

नहा रही छात्रा का बनाया वीडियो, संबंध न बनाने पर वायरल करने की दी धमकी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
नहा रही छात्रा का बनाया वीडियो, संबंध न बनाने पर वायरल करने की दी धमकी

राजधानी लखनऊ में वीडियो बनाकर युवती को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। युवक ने घर के बाहर छप्पर के नीचे नहा रही छात्रा का युवक ने वीडियो बनाया, फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसे ब्लैकमेल करने लगा। घरवालों ने इसकी शिकायत काकोरी पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसका मोबाइल जब्त कर लिया है। 

इंस्पेक्टर काकोरी प्रमेंद्र सिंह के मुताबिक, काकोरी के एक गांव में किसान झोपड़ी में परिवार के साथ रहते हैं। पड़ताल में सामने आया कि शुक्रवार को उनकी नाबालिग बेटी छप्पर के नीचे नहा रही थी। इसी बीच आरोपी रजत ने मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया।

 आरोप है कि रजत ने उससे शारीरिक सम्बंध बनाने का दबाव बनाया। उसने इनकार किया तो आरोपी ने वीडियो को वायरल करने की धमकी दे डाली। किशोरी बहाना बनाकर घर आ गई। उसने घरवालों को पूरी घटना बताई। पीड़ित परिवार ने काकोरी पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस ने दबिश डालकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...