1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी : टॉप 10 डिफॉल्टर बिल्डरों की संपत्तियां नीलाम करेगा रेरा

यूपी : टॉप 10 डिफॉल्टर बिल्डरों की संपत्तियां नीलाम करेगा रेरा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी : टॉप 10 डिफॉल्टर बिल्डरों की संपत्तियां नीलाम करेगा रेरा

रियल एस्टेट विनियमन और विकास अधिनियम (रेरा) उत्तर प्रदेश के टॉप 10 डिफाल्टर बिल्डर्स की संपत्तियां नीलाम करेगा। राजधानी के दो बिल्डरों की रिक्त संपत्तियों को सबसे पहले नीलाम करने की तैयारी है। इसके लिए रेरा ने एलडीए उपाध्यक्ष को पत्र लिखकर इनकी रिक्त संपत्तियों का ब्यौरा मांगा है। नीलामी से मिलने वाली रकम आवंटियों को वापस की जाएगी। 

रेरा के आदेश के बावजूद प्रदेश के कई बड़े बिल्डर आवंटियों को न तो मकान, प्लॉट व फ्लैट दे रहे हैं और न उनकी जमा रकम वापस कर रहे हैं। आदेश न मानने वाले प्रदेश के टाप 25 बिल्डरों की सूची रेरा ने तैयार करायी है। इसमें से सबसे पहले टाप 10 बिल्डरों की सम्पत्तियां नीलाम होंगी। इन्हें आरसी भी जारी हुई थी लेकिन वसूली नहीं हो पाई। इसीलिए रेरा ने अब नीलामी का निर्णय लिया है। नीलामी भी जिलाधिकारियों के माध्यम से कराई जाएगी। ज्यादातर बिल्डर एनसीआर के हैं।

लखनऊ के दो बिल्डरों की संपत्तियों की नीलामी के लिए रेरा ने एलडीए उपाध्यक्ष को पत्र लिखा है। 5 अगस्त को पत्र एलडीए को मिल गया। रेरा ने एलडीए से दोनों बिल्डरों की परियोजनाओं में न बिकने वाले मकान, प्लॉट तथा फ्लैटों के साथ-साथ परियोजनाओं में रिक्त भूमि का भी पूरा विवरण मांगा है। उसने 11 अगस्त तक ब्यौरा भेजने को कहा है। 

टॉप 25 डिफाल्टर बिल्डरों की हैं 9746 शिकायतें
रेरा के पास लगभग 25 हजार शिकायतें दर्ज हैं। लेकिन इसमें से लगभग 40 प्रतिशत अकेले 25 बिल्डरों की हैं। इन 25 बिल्डरों की कुल 9740 शिकायतें रेरा को मिली हैं। इसमें से रेरा ने 6935 शिकायतों का निस्तारण कर दिया है। आवंटियों को कब्जा देने के 3223 और ब्याज सहित पैसा वापस करने के लिए 1883 आदेश हुए हैं। 692 मामलों में इन 25 बिल्डरों को आरसी जारी हुई है। इसमें से बिल्डरों से 172 मामले में पूरी या आंशिक रिकबरी ही हो पायी है। 520 आरसी में एक रुपए भी नहीं जमा हुए हैं। 30 जून 2020 तक जिन बिल्डरों ने आदेशों का अनुपाल नहीं किया है उन्हीं की सम्पत्तियां नीलाम की जाएंगी। सबसे ज्यादा 2546 शिकायतें लखनऊ के एक सबसे बड़े बिल्डर की हैं। इसे हाईटेक टाउनरशिप का लाइसेंस दिया गया था। लखनऊ के एक बिल्डर के खिलाफ 263 आरसी जारी हुई है। जबकि दूसरे के खिलाफ 31 आरसी जारी हुई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...