1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर के आसपास ही छिपा रहा विकास दुबे का साथी उमाकांत शुक्ला, रोतेे-गिड़गिड़ाते पहुंचा पुलिस के पास

कानपुर के आसपास ही छिपा रहा विकास दुबे का साथी उमाकांत शुक्ला, रोतेे-गिड़गिड़ाते पहुंचा पुलिस के पास

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कानपुर के आसपास ही छिपा रहा विकास दुबे का साथी उमाकांत शुक्ला, रोतेे-गिड़गिड़ाते पहुंचा पुलिस के पास

पुलिस ने विकास दुबे के गुर्गे उमाकांत शुक्ला उर्फ गुड्डन के पास से प्रतिबंधित बोर 9 एमएम के एक दर्जन कारतूस बरामद किए हैं। इसके साथ ही 12 और 15 बोर के भी एक-एक कारतूस मिले हैं। पुलिस ने उमाकांत को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

कानपुर और कानपुर देहात में ही छिपा रहा
उमाकांत ने बताया कि फरारी के दौरान कानपुर के साथ ही कानपुर देहात अपने रिश्तेदारों और नजदीकियों के यहां छिपा रहा। इसके बाद भी पुलिस और एसटीएफ उसका कोई सुराग नहीं लगा सकी। दबाव और पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी से तंग होकर उसने सरेंडर कर दिया। उसके अन्य साथी भी जल्द सरेंडर करने की फिराक में हैं।

जांच जारी : 

बिकरू कांड में नामजद आरोपित उमाकांत शुक्ला ने शनिवार को चौबेपुर थाने में नाटकीय ढंग से सरेंडर किया था। एसपी ग्रामीण बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ में उसने बताया कि विकास के साथ वह भी पुलिस पर गोलियां बरसाने में शामिल था। इसके साथ ही वह पुलिस पर गोलियां दागने वालों को कारतूस दे रहा था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दबिश देकर उसके घर से 9 एमएम के 12 के साथ ही 12 और 15 बोर का एक-एक कारतूस बरामद किया है। उसने पुलिस के लूटे हुए कारतूस होने की बात भी कही है, लेकिन पुलिस अभी जांच कर रही है।

उमाकांत के भाई की तलाश तेज
पूछताछ में उमाकांत ने बताया कि पुलिस पर हमला करने के दौरान साथ में उसका भाई श्रीकांत भी शामिल था। वह अपनी लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से पुलिस पर गोलियां बरसा रहा था। बिकरू कांड के बाद से नामजद आरोपित श्रीकांत फरार है। विकास दुबे ने श्रीकांत को भी अपने पैसों से डबल बैरल बंदूक का लाइसेंस कराया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...