उत्तर प्रदेश में बीते दिनों बढ़ी अपहरण और लूट की घटनाओं के चलते यूपी पुलिस सतर्क है। जगह-जगह पुलिस छापेमारी कर रही है। बदमाशों को भेजे जा रहे असलहों के चलते भी पुलिस विभिन्न जिलों में छापेमारी कर रही है। शाहजहांपुर की कांट थाने की पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा किया है। फैक्ट्री से बड़ी संख्या में बने और अधबने असलहे बरामद किए गए हैं। बनाने के उपकारण भी मिले हैं। इस मामले में पकड़े गए दो लोगों के पास से लाइसेंसी रायफल भी बरामद की गई है।
एसपी एस आनन्द ने बताया कि दस अगस्त को कांट पुलिस ने ग्राम यादव गोटिया मजरा लिन्थरा में छापा मारा था। दो अभियुक्तगणों पकड़ा गया। वह अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री चलाते थे। वहां से बने-अधबने तमंचों व उपकरणों, एक अदद लाइसेंसी रायफल 315 बोर बरामद की गई है। रामबरन, रमेश और करमौरी निवासी आशाराम मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार आसाराम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।