1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बिहार संपर्क क्रांति और साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन का रूट बदला, बाढ़ बनी वजह

बिहार संपर्क क्रांति और साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन का रूट बदला, बाढ़ बनी वजह

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बिहार संपर्क क्रांति और साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन का रूट बदला, बाढ़ बनी वजह

पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल में बाढ़ के चलते शनिवार और रविवार बिहार संपर्क क्रांति और साबरमती बदले मार्ग से गुजरेंगी जबकि सरयू यमुना समस्तीपुर स्टेशन से चलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे सीपीआरओ के मुताबिक नौ अगस्त को दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एवं 10 अगस्त को दरभंगा-अहमदाबाद साबरमती स्पेशल ट्रेन बदले मार्ग दरभंगा-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते आएंगी। वहीं, नौ अगस्त को जयनगर से अमृतसर जाने वाली सरयू यमुना स्पेशल ट्रेन जयनगर की जगह समस्तीपुर से चलेगी।

पुराने रूट से चलेगी बेगमपुरा एक्सप्रेस, नहीं बदलेगा रूट

वाराणसी से जम्मू जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस अब अपने पुराने रूट सुल्तानपुर होकर ही गुजरेगी। रेलवे बोर्ड ने ट्रेन को प्रतापगढ़, रायबरेली के रास्ते चलाने की तैयारी की थी। इसमें राजधानी से गुजरने वाली दून एक्सप्रेस समेत नौ अन्य ट्रेनें भी शामिल हैं। 

बेगमपुरा एक्सप्रेस के रूट बदलने को लेकर सुल्तानपुर लंभुआ के भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी ने रेलवे बोर्ड चेयरमैन और मेंबर ट्रैफिक को पत्र सौंपा था जिसमें उन्होंने ट्रेन के सुल्तानपुर से गुजरने की लोकप्रियता और बदले रूट के फैसले को निरस्त करने की मांग की थी। इसके साथ उन्होंने ट्रेन के लंभुआ में ठहराव की मांग की बात भी कही थी। बता दें कि बेगमपुरा एक्सप्रेस का रूट बदलने से यात्रियों ने इसे लेकर काफी नाराजगी रेलवे बोर्ड से जाहिर की। इसके बाद शनिवार को रेलवे बोर्ड ने अपने इस फैसले को वापस लेते हुए ट्रेन को पुराने रास्ते सुल्तानपुर से ही चलाने के आदेश जारी कर दिए। इसके बाद जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली। हालांकि, अभी लंभुआ स्टेशन पर ठहराव को लेकर रेलवे ने कोई निर्णय नहीं दिया है।  

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...