1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार बिहार में तूफानी रैलियां

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार बिहार में तूफानी रैलियां

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार बिहार में तूफानी रैलियां

लखनऊ : बिहार विधानसभा चुनाव में दो चरणों का मतदान हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार बिहार में तूफानी रैलियां कर रहे हैं।

तीसरे और आखिरी चरण के लिये सीएम योगी का चुनावी कार्यक्रम तय किया जा चुका है। आज यानी बुधवार उनकी सबसे ज्यादा रैलियां हैं।

सीएम योगी आज पूर्णिया, कटिहार, मधुबनी, दरभंगा और सहरसा का दौरा करेंगे। वे सुबह साढ़े दस बजे पूर्णिया एयरपोर्ट पर उतरेंगे।

इसके बाद पूर्णिया से कटिहार के लिए रवाना होंगे। आइये नजर डालते हैं उनके चुनावी कार्यक्रम पर।

4 नवम्बर – सीएम योगी का चुनावी कार्यक्रम।

सीएम योगी 4 नवम्बर की सबसे ज्यादा रैलियां।

सीएम योगी 4 नवंबर को पूर्णिया , कटिहार , मधुबनी , दरभंगा और सहरसा का दौरा करेंगे।

सुबह साढ़े दस बजे सीएम योगी पूर्णिया एयरपोर्ट पर उतरेंगे , पूर्णिया से कटिहार के लिए रवाना होंगे सीएम योगी।

11 बजे मुख्यमंत्री योगी कटिहार विधानसभा प्रत्याशी के लिए करेंगे जनसभा।

11 बजकर 40 मिनट पर कटिहार से होंगे सीएम रवाना।

12 बजकर 25 मिनट पर सीएम मधुबनी पहुंचेंगे सीएम योगी।

12.30 बजे से मधुबनी के बिस्फी विधानसभा में होगी जनसभा।

1 बजकर 10 मिनट पर सीएम मधुबनी से दरभंगा होंगे रवाना।

1 बजकर 30 मिनट पर सीएम योगी दरभंगा पहुंचेंगे।

दरभंगा के केवती विधानसभा में होगी सीएम योगी की जनसभा।

2 बजकर 15 मिनट पर सीएम दरभंगा, केवती विधानसभा से सहरसा होंगे रवाना।

3 बजे से सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर में होगी सीएम योगी की जनसभा।

3 बजकर 45 मिनट पर सीएम सहरसा से पटना के लिए होंगे रवाना।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...