1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. नैसकाॅम की अमेरिका से मांग, आईटी कर्मचारियों को मिले वीजा प्रतिबंधों में छूट

नैसकाॅम की अमेरिका से मांग, आईटी कर्मचारियों को मिले वीजा प्रतिबंधों में छूट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
नैसकाॅम की अमेरिका से मांग, आईटी कर्मचारियों को मिले वीजा प्रतिबंधों में छूट

आईटी उद्योग निकाय नैसकाॅम ने अमेरिका में प्रस्तावित वीजा प्रतिबंधों से आईटी कर्मचारियों को छूट देने की मांग की है। नैसकाॅम का कहना है कि अमेरिका में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को बनाए रखने के लिए ऐसे कर्मचारी अहम भूमिका निभाते है।

शुक्रवार को नैसकाॅम ने बयान जारी कर कहा कि अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए अमेरिका उद्योगों के लिए ऐसे प्रौद्योगिकी कर्मचारियों की अवश्यकता होगी, क्योंकि यह इंफ्रास्ट्रक्चर में अहम भूमिका निभाते है। इसमें स्वास्थ्य सेवाए, अस्पताल और आॅनलाइन सर्विस शामिल है।

एच-1बीएस और एल-1एस जैसे गैर प्रवासी वीजा पर काम करने वाले कुशल कर्मचारी इन सेवाओं के विकास में अहम भूमिका निभाते है। हम चाहते है कि इन कर्मचारियों को जरूरी कामगार मानते हुए इनके वीजा प्रतिबंधों से छूट मिलनी चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...