1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP : गणतंत्र दिवस पर दिखेगा ‘चुनौतियों के बीच बढ़ता उत्तर प्रदेश

UP : गणतंत्र दिवस पर दिखेगा ‘चुनौतियों के बीच बढ़ता उत्तर प्रदेश

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
UP : गणतंत्र दिवस पर दिखेगा ‘चुनौतियों के बीच बढ़ता उत्तर प्रदेश

UP : गणतंत्र दिवस पर दिखेगा ‘चुनौतियों के बीच बढ़ता उत्तर प्रदेश

लखनऊ :गणतंत्र दिवस 2021 को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। इस बार गणतंत्र दिवस में ‘चुनौतियों के बीच बढ़ता उत्तर प्रदेश’ की झलक देखने को मिलेगी।

सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की झांकी के लिए यह थीम तय की गई है। सीएम कार्यालय की तरफ से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गयी है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने शनिवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। झांकी में प्रदेश की बेहतर कानून व्यवस्था, आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति, इन्वेस्टर समिट, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार योजना, प्रदेश में रोजगार का सृजन तथा कृषि क्षेत्र में हुई प्रगति की झलक दिखाई जाएगी।

ज्ञात हो कि कोरोना काल की विभीषिका के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जिस तरह से कार्य किया गया, आपदाकाल में सामान्य जन की स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने का जैसा प्रयास प्रदेश में किया गया, उसने राष्ट्रीय पटल पर प्रदेश को नई पहचान दी है। गणतंत्र दिवस की झांकी में यह सभी बिंदु प्रतिबिंबित होंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...