1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी उप चुनाव परिणाम : सीएम योगी ने क्यू कहा कि मोदी है तो मुमकिन है, पढ़े

यूपी उप चुनाव परिणाम : सीएम योगी ने क्यू कहा कि मोदी है तो मुमकिन है, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी उप चुनाव परिणाम : सीएम योगी ने क्यू कहा कि मोदी है तो मुमकिन है, पढ़े

यूपी उप चुनाव परिणाम : सीएम योगी ने क्यू कहा कि मोदी है तो मुमकिन है, पढ़े

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने 6 सीटों पर जीत हासिल की है। जौन की मल्हनी सीट पर सपा ने कब्जा जमाया है। इस मौके पर भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजाकर जश्न मनाया। इस खुशी में शामिल होने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे।

बिहार व यूपी के चुनाव परिणामों पर सीएम ने कहा कि एक बार फिर जनता ने साबित कर दिया कि मोदी हैं तो मुमकिन है। भाजपा ने आज पीएम मोदी के मार्गदर्शन और प्रेरणा से और अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में पूरे देश के अंदर जो प्रदर्शन किया है, मैं इसके लिए पीएम मोदी का अभिनंदन करता हूं।

उपचुनाव में शानदार प्रदर्शन पर के बाद सीएम योगी और स्वतंत्रदेव सिंह, संगठन मंत्री सुनील बंसल भी साथ डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा,केशव मौर्य मौजूद रहे।

सीएम योगी ने पार्टी कार्यालय में मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि, पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में जो प्रदर्शन किया उसके लिए प्रधानमंत्री जी का,राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन करता हूँ। बिहार के सारे कयासों को दूर करते हुए आए नतीजों से साबित कर दिया कि मोदी है तो मुमकिन है। यह बिहार की जनता ने साबित कर दिया। उत्तर प्रदेश में सरकार और संगठन मिलकर एक टीम भाव के साथ काम हो रहा है।

कोविड:-19 के बावजूद सरकार के स्तर पर किये गए प्रयासों और संगठन के सेवा भाव का नतीजा आज उपचुनाव में आए परिणाम सामने आया है। सीएम योगी ने कहा बीजेपी ने अपने 2017 के इतिहास को दोहराया है। इन चुनाव के नतीजों ने साबित कर दिया कि बीजेपी निरंतर यही प्रदर्शन करेगी। लोकतंत्र पूर्णतया संबंत प्राप्त हुआ है। सीएम योगी ने कहा कि, पार्टी ने जिस पदाधिकारी को जहाँ लगाया वही वो लगा रहा। प्रदेश और देश जो परिणाम आया है का श्रेय मे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को देता हूं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...