यूपी उपचुनाव 2020: 7 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी
उत्तर प्रदेश की बुलंदशहर सदर सीट पर तीन नवंबर को हुए उपचुनाव हुआ था, जिसके लिए 10 नवंबर को नई मंडी परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हो गई है।
सबसे पहले बैलेट पेपर की गिनती शुरू की गई है। इसके लिए तीन टेबल लगाए गए हैं। मालूम हो कि सदर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मुख्य दलों के साथ कुल 18 प्रत्याशी मैदान में है।
शुरुआती रुझानों पर भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी उषा सिरोही ने बढत बनाई हुई है।
बुलंदशहर सदर विधानसभा सीट से विधायक रहे विरेंद्र सिंह सिरोही के निधन के बाद यह सीट रिक्ट हुई थी। जिस पर 3 नवंबर को मतदान हुआ था।
तो वहीं, आज 10 नवंबर की सुबह 8.30 बजे से ईवीएम से मतों की गिनती शुरू हो गई है। पहले राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही को 3211 मत और बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को 2441 मत मिले हैं। दूसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी 1818 मतों से आगे।
भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही को 6335 मत मिले वहीं बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को 4517 मत मिले हैं। वहीं तीसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी 3725 मतों से आगे। भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही को 10365 मत मिले है तो वहीं बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को 6640 मत मिले हैं।
चौथे राउंड में भाजपा प्रत्याशी 4383 मतों से आगे। भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही को 13788 मत मिले और बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को 9405 मत मिले हैं। पांचवें राउंड में भाजपा को 16499 और बसपा 11805 मत मिले हैं। भाजपा की प्रत्याशी उषा सिरोही 4694 मतों से आगे चल रही हैं।
बता दें कि बुलंदशहर सदर सीट पर मतगणना की प्रक्रिया 28 राउंड में पूरी की जाएगी। बुलंदशहर सदर सीट पर चुनाव मैदान में भाजपा प्रत्याशी के रूप में उषा सिरोही, बसपा से हाजी यूनुस, कांग्रेस से सुशील चौधरी, रालोद और सपा गठबंधन से प्रवीण कुमार सिंह और आजाद समाज पार्टी से हाजी यामीन सहित 18 प्रत्याशी हैं। जिसमें से पांच महिलाएं हैं और चार निर्दलीय हैं।