फर्रुखाबाद – गंगा उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत फर्रुखाबाद स्थित गंगा तट पांचाल घाट पर जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेन्द्र पेंसिया, अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव , जिला विकास अधिकारी दुर्गा दत्त शुक्ला, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ वन्दना यादव, उपजिलाधिकारी सदर अनिल कुमार,सीवीओ डॉ राज किशोर सिंह, डी एफ ओ, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं फर्रुखाबाद नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी सहित जनपद के तमाम आला अधिकारियों ने एक साथ श्रमदान किया ।
इस अवसर पर जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने गंगा तट पर स्वयं झाङू लगाकर जनसामान्य को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया ।
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने गंगा नदी के किनारे रह रहे ग्रामीणों को गंगा घाट पर गंदगी न फेंकने की हिदायत देते हुए कहा कि गंदगी फेंकने पर कङी कार्यवाही के साथ -साथ जुर्माना भी लगाया जायेगा ।
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने साथ में मौजूद जिला पंचायत राज अधिकारी एवं ग्राम प्रधान को गंगा घाट पर बनी नालियों की नियमित सफाई करबाने तथा शमशान घाट के पास बाल एवं कपङा विसर्जन कुणड का जल्द निर्माण कराने के निर्देश दिये ।

इसके उपरांत सभी अधिकारियों ने सोताबहादुर ग्राम पंचायत के समीप स्थित पांचाल घाट के तटीय क्षेत्र में जिलाधिकारी के सानिध्य में श्रमदान कार्यक्रम के अंतर्गत मास्क पहनकर विशेष सफाई एवं प्लास्टिक कलेक्सन अभियान चलाया गया ।
जिसमें जनपद स्तरीय अधिकारियों ने एक घण्टे तक अपना पसीना बहाकर झाङू एवं फावड़े से सफाई तथा प्लास्टिक कलेक्शन का कार्य किया एवं जनपद वासियों को स्वच्छता व सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने का संदेश दिया ।
इस अवसर पर जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने कोविड-19 के अंतर्गत दो गज की दूरी मास्क है जरूरी का संदेश देते सभी को अपने व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ अपने आसपास एवं साफ सफाई बनाये रखने की अपील की ।