1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. एक भव्य राम मंदिर बने उसके लिए ट्रस्ट जल्दी फैसला करेगी- नरसिम्हा राव

एक भव्य राम मंदिर बने उसके लिए ट्रस्ट जल्दी फैसला करेगी- नरसिम्हा राव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक भव्य राम मंदिर बने उसके लिए ट्रस्ट जल्दी फैसला करेगी- नरसिम्हा राव

राजधानी दिल्ली में 18 फरवरी को अयोध्या मंदिर को लेकर ट्रस्ट की आज पहली बैठक होगी। इस बैठक में ट्रस्ट के अध्यक्ष और सचिव का चुनाव होना है। इसके बाद बहुमत से दो सदस्यों को नामांकित किया जाएगा। इसी के साथ बैठक में राम मंदिर निर्माण की शुरुआत करने के लिए तारीख का एलान भी किया जा सकता है।

राम मंदिर ट्रस्ट की पहली बैठक पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उम्मीद जताई है कि, जल्द ही एक भव्य राम मंदिर बनकर तैयार होगा और लोगों का ये लंबा इंतजार खत्म होगा। तो वहीं, बीजेपी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि, अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर बने उसके लिए ये ट्रस्ट जल्दी फैसला करेगी। देश के हर नागरिक का सपना बहुत जल्द पूरा होने वाला है।

बता दें कि, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राम मंदिर बनाने के साथ ही ट्रस्ट राम कॉम्प्लेक्स बनाने पर भी चर्चा करेगी। तो वहीं, भूमि पूजन 25 मार्च से 8 अप्रैल के बीच हो सकता है। लेकिन निर्माण कार्य कब से शुरू होगा इस पर आज की बैठक में फैसला लिया जाएगा।

गौरतलब है कि ट्रस्ट पूरे जमीन की पैमाइश कराने, उसका समतलीकरण कराने के साथ-साथ मंदिर निर्माण स्थल की मिट्टी जांच कराने के लिए भूगर्भ शास्त्रियों की राय लेने और वास्तु शास्त्रियों से राय लेने की अपनी प्रक्रिया शुरू कर चुका है।

बता दें कि, रामलाला के भव्य मदिंर को लेकर खास तैयारियां की जा रही है। भक्तजनों को भी इस मदिंर को लेकर काफी उत्साहित है। लोग इस मंदिर का बनने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले आने के बाद से लोग अयोध्या में रामलाला के दर्शन करने के लिए इंतजार कर रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...